फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुल्तानपुर में बोले वरुण- मैं संजय गांधी का बेटा हूं, इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं

Fri, 03 May 2019 03:08 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वरुण गांधी - फोटो : फाइल
विज्ञापन

पीलीभीत से भाजपा उम्मीदवार वरुण गांधी सुल्तानपुर में एक रैली में महागठबंधन और कांग्रेस पर जमकर बरसे। वरुण अपनी मां मेनका गांधी के लिए सुल्तानपुर में चुनाव प्रचार करने पहुंचे थे। इस दौरान विपक्षी उम्मीदवार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा कि मैं संजय गांधी का बेटा हूं, इन जैसे लोगों से जूते के फीते खुलवाता हूं। 

विज्ञापन


इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो नजर आ रहा है जिसमें वरुण गांधी सुल्तानपुर में गठबंधन के उम्मीदवार चंद्रभद्र सिंह उर्फ सोनू पर हमला करते नजर आ रहे हैं। इसमें वह कह रहे हैं- आपको किसी मोनू-टोनू से डरने की जरूरत नहीं है। मैं संजय गांधी का लड़का हूं और इन जैसों से जूते के फीते खुलवाता हूं।

कांग्रेस पर निशाना साधते हुए इस वीडियो में वरुण कह रहे हैं- पहले सुल्तानपुर की पहचान थी कि आप अमेठी के पड़ोसी हैं। मेरे आने के बाद आप देश दुनिया में कहीं भी जाओ, तो लोग कहेंगे वरुण गांधी वाला सुल्तानपुर है। ये पहचान मेनका गांधी के आने के बाद और मशहूर होने वाली है।
विज्ञापन


बेटे की तरह मेनका गांधी भी विपक्ष पर निशाना साधने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ रही हैं। उन्होंने हाल ही में सुल्तानपुर की एक रैली में कहा, "अभी तक 330 गांवों में जा चुकी हूं। यह जमीन मेरे पति संजय गांधी और बेटे की है। इसलिए मैं याद दिला रही हूं कि सुल्तानपुर में गठबंधन का उम्मीदवार नहीं चल पा रहा है"।
विज्ञापन


बता दें कि वरुण गांधी इस बार पीलीभीत से जबकि उनकी मां मेनका गांधी सुल्तानपुर से चुनाव लड़ रही हैं। भाजपा ने दोनों की सीट बदल दी है। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें