फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हार के बाद उपेंद्र कुशवाहा को लगा दूसरा झटका, जेडीयू में शामिल हुए दोनों विधायक

Sun, 26 May 2019 04:18 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
उपेंद्र कुशवाहा
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव के निराशाजनक परिणामों के बाद रविवार को उपेंद्र कुशवाहा को बिहार में दूसरा झटका लगा जब उनकी राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के विधायक दल का विलय नीतीश कुमार की पार्टी जदयू के साथ हो गया। इसके साथ ही विधानसभा में रालोसपा का अस्तित्व भी खत्म हो गया। रालोसपा के दो विधायक ललन पासवान और सुधांशु शेखर ने नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल युनाईटेड (जदयू) में शामिल हो कर दल का विलय कराया। 

विज्ञापन


बिहार में राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के कुल दो ही विधायक थे। लोकसभा में पार्टी के प्रदर्शन के बाद उन दोनों ने भी जदयू का दामन थाम कर विधायक दल का विलय करवा लिया। दोनों विधायकों ने विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी को अपनी पार्टी का जदयू में विलय से संबंधित पत्र सौंपा था, जिस पर विधानसभा अध्यक्ष की मंजूरी के बाद पार्टी का जदयू में विलय हो गया। 

गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा से नाराज हो कर उपेंद्र कुशवाहा ने एनडीए से नाता तोड़ लिया था। इसके बाद रालोसपा एनडीए के खिलाफ महागठबंधन की ओर से मैदान में उतरी, लेकिन बेहतर प्रदर्शन कर पाने में असफल रही। रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा बिहार की दो लोकसभा सीट, काराकट और उजियारपुर से मैदान में थे। दोनों ही सीटों पर उन्हें हार का सामना करना पड़ा। एक तरफ काराकट सीट पर कुशवाहा को जदयु के महाबली सिंह ने मात दी, तो दूसरी ओर उजियारपुर में भाजपा प्रत्याशी नित्यानंद राय ने उन्हें हराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें