फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्य प्रदेश में चुनाव ड्यूटी पर तैनात तीन कर्मचारियों की मौत

Mon, 29 Apr 2019 05:55 PM IST
Trainee Trainee भाषा, भोपाल
विज्ञापन
ईवीएम मशीन - फोटो : ani
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में लोकसभा चुनाव के लिए सोमवार को हो रहे मतदान में तैनात तीन कर्मचारियों की पिछले 24 घंटे में दिल का दौरा पड़ने व ब्रेन हेमरेज से मृत्यु हो गई। मध्य प्रदेश की 29 लोकसभा सीटों के लिए चार चरणों में 29 अप्रैल, 6 मई, 12 मई एवं 19 मई को मतदान नियत है। मतगणना 23 मई को होगी। राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) वी एल कांता राव ने यहां संवाददाताओं को बताया कि पिछले 24 घंटे में चुनाव ड्यूटी में तैनात तीन कर्मचारियों की मृत्यु हो गई।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज सुबह सीधी में एक सहायक पुलिस उपनिरीक्षक की दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हो गई है। वहीं, कल रात छिन्दवाडा लोकसभा के सौंसर क्षेत्र के लोधीखेड़ा बूथ पर पदस्थ में 50 वर्षीय एक महिला कर्मचारी की भी दिल का दौरा पड़ने से मृत्यु हुई है, जबकि कल शाम बालाघाट लोकसभा सीट अंतर्गत सिवनी में एक अन्य कर्मचारी अमित पंचेश्वर ने ब्रेन हेमरेज से दम तोड़ दिया।

मध्यप्रदेश की सीधी, शहडोल, जबलपुर, मण्डला, बालाघाट और छिन्दवाड़ा लोकसभा सीटों पर आज सुबह सात बजे से मतदान हो रहा है। इसके अलावा, छिन्दवाड़ा विधानसभा के लिए भी आज उपचुनाव हो रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें