फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब टीडीपी ने भी पीएम की केदारनाथ की यात्रा पर उठाया सवाल, आयोग को लिखी चिट्ठी

Sun, 19 May 2019 04:26 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मोदी-नायडू - फोटो : Social Media
विज्ञापन

टीएमसी के बाद टीडीपी ने भी प्रधानमंत्री मोदी की केदारनाथ और बदरीनाथ की यात्रा पर सवाल उठाया है। टीडीपी ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर कहा है कि पीएम बदरीनाथ और केदारनाथ की सरकारी यात्रा पर गए थे। उन्होंने जो भी निजी कार्य किए उन्हें लगातार टेलीकास्ट किया गया है, जो पूरी तरह से चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन है।

विज्ञापन

 

इससे पहले पश्चिम बंगाल की सीएम ममता बनर्जी की पार्टी तृणमूल कांग्रेस भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की केदारनाथ यात्रा पर आपत्ति जता चुकी है। टीएमसी ने आयोग को चिट्ठी लिखी है कि अंतिम चरण का चुनाव प्रचार खत्म हो चुका है। बावजूद इसके पिछले दो दिन से पीएम मोदी केदारनाथ की यात्रा पर हैं और मीडिया में इसे बड़ी कवरेज मिल रही है। यह आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन है।

मालूम हो कि पीएम मोदी शनिवार को केदारनाथ की यात्रा पर गए थे और आज बद्रीनाथ के मंदिर में पूजा की है। प्रधानमंत्री के इस दौरे को लगातार न्यूज चैनलों पर कवरेज मिल रही है। कई चैनलों ने इसे लाइव भी दिखाया था। इसे लेकर विपक्षी दल अब चुनाव आयोग से शिकायत कर रहे हैं। हालांकि चुनाव आयोग ने पीएम मोदी की यात्रा पर कहा था कि ध्यान रहे कि अभी आचार संहिता समाप्त नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें