फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सीताराम येचुरी ने कौरवों से की पीएम मोदी और अमित शाह की तुलना, कह दी ये बड़ी बात

Fri, 26 Apr 2019 11:32 AM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
सीताराम येचुरी - फोटो : ani
विज्ञापन

भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी(मार्क्सवादी) के राष्ट्रीय महासचिव सीताराम येचुरी ने पश्चिम बंगाल में एक रैली को सम्बोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष अमित शाह पर तीखा प्रहार करते हुए उनकी तुलना दुर्योधन-दुशासन से कर दी। उन्होंने कहा कि जो हाल महाभारत में कौरवों का हुआ था, वही दुर्दशा पीएम मोदी और अमित शाह की राजनीतिक महाभारत में होगी। 

 

विज्ञापन


येचुरी ने कहा कि कौरवों में से आपको दो भाइयों के नाम याद हैं, दुर्योधन और दुशासन। दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी के अंदर आपको कितने लोगों के नाम याद हैं? नरेन्द्र मोदी-अमित शाह। महाभारत में जो हालत कौरवों की हुई थी, वह अब यहां राजनीतिक महाभारत में हो रही है। रैली के दौरान वह तृणमूल कांग्रेस पर भी हमलावर रहे। उन्होंने तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी दोनों को एक ही सिक्के के दो पहलू बताया। 

सीताराम येचुरी वामपंथी धड़े की अगुवाई करते हैं। उनकी पार्टी का पश्चिम बंगाल और केरल में जनाधार हैं. हालांकि पिछले कई चुनावों से लेफ्ट पाटियों का पश्चिम बंगाल में बेहद बुरा प्रदर्शन रहा है।

सीताराम येचुरी के इस बयान के बाद सोशल मीडिया पर लोगों की तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आई हैं। लोगों ने कहा कि वो प्रधानमंत्री पद की गरिमा का ख्याल रखकर कोई भी बयान दे। देश में चुनावी मौसम के बाद नेताओं की जुबान खूब फिसल रही है। कुछ दिन पहले ही सपा नेता आजम खान ने विवादित बयान दिया था। जिसको लेकर खूब बवाल हुआ था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें