फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना साहिब से दाखिल किया नामांकन, रविशंकर से है मुकाबला

Mon, 29 Apr 2019 05:30 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शत्रुघ्न सिन्हा - फोटो : PTI
विज्ञापन

भाजपा से कांग्रेस में आए शत्रुघ्न सिन्हा ने सोमवार को बिहार की पटना सहिब से नामांकन दाखिल कर दिया। शत्रुघ्न इस बार का लोकसभा चुनाव कांग्रेस के टिकट पर लड़ रहे हैं। उनके सामने भाजपा उम्मीदवार रविशंकर प्रसाद होंगे। 

विज्ञापन

 
नामांकन से एक दिन पहले रविवार को शत्रुघ्न सिन्हा ने पटना सिटी का दौरा कर तख्त हरमंदिर में पहुंचकर दशमेश पिता गुरु गोविंद सिंह जी महाराज के दरबार में मत्था टेका और अपनी जीत की दुआएं मांगी। गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने सिरोपा भेंट कर उन्हें सम्मानित किया।

शत्रुघ्न बिहार के महागठबंधन के संयुक्त रुप से पटना साहिब से प्रत्याशी से हैं और वो पटना सहिब से मौजूदा सांसद भी हैं। उन्होंने 2014 का लोकसभा चुनाव भाजपा के टिकट पर लड़ा था। लेकिन केंद्र में मोदी सरकार आने के बाद से वो अपने बागी तेवर से भाजपा और मोदी सरकार की कार्यशैली पर लगातार सवाल उठाते रहे थे। जिसकी वजह से भाजपा ने इस चुनाव में शत्रुघ्न से किनारा कर लिया और पटना साहिब लोकसभा सीट से केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद को चुनावी मैदान में उतार दिया।
विज्ञापन


जिसके बाद सिन्हा ने कांग्रेस का दाम थाम लिया और अब वो कांग्रेस के टिकट पर पटना साहिब लोकसभा सीट से रविशंकर प्रसाद के खिलाफ चुनावी रण में हैं।बिहार की पटना साहिब की लोेकसभा सीट पर  लोकसभा चुनाव के आखिरी चरण 19 मई को वोट डाले जाएंगे।

 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें