फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बागी तेवर दिखाने के 20 दिन बाद शकील अहमद कांग्रेस से निष्कासित, मधुबनी से निर्दलीय मैदान में

Sun, 05 May 2019 08:03 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शकील अहमद - फोटो : social media
विज्ञापन
कांग्रेस ने शकील अहमद को 6 साल के लिए पार्टी से निष्कासित कर दिया है। उन पर आरोप है कि वो पार्टी लाइन के खिलाफ जाकर मधुबनी से निर्दलीय चुनाव लड़ रहे हैं। 15 अप्रैल को शकील अहमद ने पार्टी के प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे दिया था। 
विज्ञापन


दरअसल, गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में चली गई है। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे थे। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे हैं। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे। लेकिन जब टिकट नहीं मिली तो उन्होंने बगावत कर दी और मधुबनी से मैदान में निर्दलीय ही कूद पड़े।
 

शकील अहमद ने महागठबंधन के उम्मीदवार विकासशील इंसान पार्टी (वीआइपी) के बद्री पूर्वे के लड़ने के बावजूद पर्चा भरा है। करीब 20 बाद सही कांग्रेस एक्शन में आई और अहमद को निष्कासित कर दिया। दरअसल, अब तक पार्टी का कोई कदम न उठाना, बिहार में बाकी सहयोगियों को खटक रहा था। इसका असर चुनावी रणनीति पर भी पड़ रहा था। ऐेसे में कांग्रेस ने शकील अहमद पर कार्रवाई कर अपने नेता और गठबंधन के साथियों दोनों को संदेश देने की कोशिश की है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें