फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शकील अहमद ने की बगावत, कांग्रेस से इस्तीफा देकर मधुबनी से चुनाव लड़ने का एलान

Mon, 15 Apr 2019 08:04 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कांग्रेस नेता शकील अहमद - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

बिहार के मधुबनी से टिकट नहीं मिलने से नाराज कांग्रेस नेता शकील अहमद ने सोमवार को पार्टी के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा देने का एलान कर किया। अहमद ने ट्वीट किया, "मैंने कल मधुबनी लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल करने का फैसला किया है। मैं कांग्रेस के वरिष्ठ प्रवक्ता पद से इस्तीफा दे रहा हूं। मैं राहुल गांधी को इस्तीफा भेज रहा हूं।" 

विज्ञापन

 
दरअसल, गठबंधन के तहत मधुबनी की सीट विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के खाते में चली गई है। जिसके बाद से वह नाराज चल रहे थे। अहमद पहले भी मधुबनी से सांसद रहे हैं। वह इस सीट से टिकट मांग रहे थे।

वहीं कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने कहा कि फिलहाल हमें उनके इस्तीफे की जानकारी नहीं है। शकील अहमद हमारे वरिष्ठ नेता हैं। अगर उन्होंने इस्तीफा दिया है तो हम उन्हें मनाने की कोशिश करेंगे। बता दें कि बिहार में महागठबंधन में शामिल कांग्रेस को नौ सीटें मिली हैं। राजद 20 सीटों पर लड़ रही है। यहां कुल 40 लोकसभा सीटें हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें