फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुरी में प्रचार: वोटरों को रिझाने के लिए संबित पात्रा गाने लगे गाना 

Sat, 20 Apr 2019 12:15 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुरी में प्रचार करते संबित पात्रा - फोटो : twitter@sambitPatra
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए इस बार ओडिशा की लड़ाई भी दिलचस्प नजर आ रही है। भाजपा यहां बीजू जनता दल को कड़ी टक्कर देती दिख रही है। पुरी से चुनाव लड़ रहे भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा वोटरों को अपने पाले में करने के लिए नए नए प्रयोग कर रहे हैं।
विज्ञापन


टीवी पर भाजपा की तरफ से बहस करते दिखने वाले संबित पात्रा प्रचार के दौरान गायकी भी करते दिखे। शुक्रवार शाम को उन्होंने पुरी में रहने वाले तेलुगू वोटरों के लिए गाना गाया। संबित पात्रा ने तू मिले दिल खिले....गाने को पहले तेलुगू फिर हिंदी में गाकर सुनाया। 
 


पात्रा ने खुद इसका वीडियो भी ट्वीटर पर शेयर किया है। उन्होंने लिखा- प्रचार के दौरान मैंने उनकी मांग पर एक प्रसिद्ध तेलुगू गाना गाया। गाने को सुनकर भीड़ खुश हो गई। विश्वास नहीं होता? इसे जरूर देंखें। मेरे तेलुगू भाइयों को ढेर सारा प्यार। 
विज्ञापन


संबित के इस विडियो को अब तक 43 हजार से अधिक लोग देख चुके हैं। 2 हजार लोगों ने इसे रिट्वीट और आठ हजार लोगों ने लाइक किया है। 

बता दें कि पात्रा इन दिनों पुरी में जमकर प्रचार कर रहे हैं। वह घर घर जाकर लोगों से वोट मांग रहे हैं। गरीबों के घर जाकर भोजन भी करवा रहे हैं। अपने ट्विटर हैंडल पर उन्होंने कई बार इसे शेयर भी किया है। 

पुरी से पहले पीएम मोदी के चुनाव लड़ने की चर्चा थी। लेकिन भाजपा ने इस सीट से संबित पात्रा को उम्मीदवार घोषित कर चौंकाया। पुरी सीट पर तीसरे चरण के तहत 23 अप्रैल को मतदान होगा। यहां से बीजू जनता दल ने पिनाकी मिश्रा और कांग्रेस ने सत्यप्रकाश नायक को टिकट दिया है। ओडिशा में लोकसभा की कुल 21 सीटें हैं। 2014 में बीजद ने 20 और भाजपा ने एक सीट पर जीत हासिल की थी।  
विज्ञापन




 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें