फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: अमीरी के मामले में कांग्रेस प्रत्याशी सबसे ऊपर, जानिए किसके पास हैं कितने करोड़?

Sun, 14 Apr 2019 05:31 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
एच वसंतकुमार-कांग्रेस - फोटो : Social media
17वें लोकसभा के लिए दूसरे चरण का मतदान 18 अप्रैल को है। इस दिन 13 राज्यों की 97 सीटों के लिए वोटिंग होगी। इससे पहले एक रिपोर्ट सामने आई है जिसमें सबसे ज्यादा पैसों वाले प्रत्याशियों के बारे में जानकारी दी गई है। इस रिपोर्ट को प्रत्याशियों के नामांकन हलफनामे के आधार पर बनाया गया है। रिपोर्ट का कहना है कि दूसरे चरण के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशियों में सबसे ज्यादा पैसे वाले कांग्रेसी उम्मीदवार हैं। गौरतलब है कि दूसरे चरण में असम और बिहार की 5 सीटों समेत छत्तीसगढ़ की तीन , जम्मू कश्मीर की दो, कर्नाटक की 14, महाराष्ट्र की 10, मणिपुर की एक, ओडिशा की 5, तमिलनाडु की 39 , उत्तर प्रदेश के 8, पश्चिम बंगाल की 3 और पुदुच्चेरी की 1 सीट पर मतदान होगा।  आइए जानते हैं कौन-से हैं ये उम्मीदवार और क्या कहती है यह रिपोर्ट
विज्ञापन

2 of 6
एडीआर - फोटो : Social media
क्या कहती है एडीआर की रिपोर्ट?
एडीआर रिपोर्ट के मुताबिक, दूसरे चरण के 1644 में से 1590 उम्मीदवारों में करीब 27 फीसदी यानी 423 उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ या उससे ज्यादा है। सबसे ज्यादा संपत्ति कांग्रेस प्रत्याशियों की है। कांग्रेस के 53 में से 46 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई है।
विज्ञापन

3 of 6
भाजपा (सांकेतिक तस्वीर) - फोटो : PTI
भाजपा के 45 उम्मीदवारों की संपत्ति 1 करोड़ से ज्यादा
वहीं, भाजपा के 51 में 45 उम्मीदवारों ने अपनी संपत्ति 1 करोड़ रुपए से ज्यादा बताई है। डीएमके के 24 में से 23, एआईएडीएमके के सभी 22 उम्मीदवार और बीएसपी के 80 में से 21 उम्मीदवार की संपत्ति की कीमत 1 करोड़ रुपये से ज्यादा है। इस तरह लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण में चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों की औसत संपत्ति करीब 3 करोड़ 90 लाख है।

4 of 6
वसंताकुमार - फोटो : Social media
एच वसंताकुमार
दूसरे चरण के उम्मीदवारों में सबसे ज्यादा अमीर कांग्रेस पार्टी के एच वसंताकुमार हैं। वसंताकुमार तमिलनाडु की कन्याकुमारी सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी संपत्ति 417 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन

5 of 6
उदय सिंह - फोटो : Social media
उदय सिंह
उदय सिंह बिहार के पूर्णिया सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। एच वसंताकुमार के बाद वे सबसे ज्यादा पैसे वाले उम्मीदवार हैं। नामांकन हलफनाने के मुताबिक, उनकी कुल संपत्ति 341 करोड़ रुपए है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
डीके सुरेश - फोटो : Social media
डीके सुरेश
तीसरे नंबर पर कांग्रेस के प्रत्याशी डीके सुरेश का नाम आता है। सुरेश कर्नाटक की बेंगलुरु ग्रामीण सीट से कांग्रेस के टिकट पर चुनाव लड़ रहे हैं। उनकी संपत्ति 338 करोड़ रुपए है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें