फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल का पीएम पर हमला, कहा- मोदी समझाएं, 2019 के बाद युवाओं को कैसे देंगे रोजगार

Sat, 04 May 2019 08:21 PM IST
Abhishek Singh भाषा, सुल्तानपुर
विज्ञापन
राहुल गांधी का पीएम पर हमला - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला करते हुए कहा कि वह इस बार वर्ष 2014 में किए गए अपने वादों के बारे में एक शब्द भी नहीं बोल पा रहे हैं। राहुल ने कहा कि मजबूत नेता वह होता है जो अपनी गलतियों को स्वीकार करके उनके लिए माफी मांग ले।

विज्ञापन


कांग्रेस अध्यक्ष ने सुल्तानपुर से पार्टी उम्मीदवार संजय सिंह के समर्थन में आयोजित जनसभा में कहा कि मोदी इस बार चुनाव में अपने ही पुराने वादों के बारे में एक भी शब्द नहीं बोल पा रहे हैं। मोदी यह समझा दें कि साल 2019 के बाद वह युवाओं को रोजगार कैसे देंगे।

उन्होंने कहा कि अगर मोदी में दम होता तो वह कहते कि वर्ष 2014 में मैंने जोश में आकर हर साल दो करोड़ रोजगार देने की बात कह दी थी। मगर इस व्यक्ति में दम नहीं है। पूरा हिन्दुस्तान समझ गया है कि इस चौकीदार ने अंबानी, नीरव मोदी, विजय माल्या और मेहुल चोकसी की चौकीदारी की है। वह इन धनकुबेरों के सामने खड़ा नहीं हो पाया। इसने पूरा देश बेच दिया।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि इस चौकीदार ने देश से झूठ बोला है। इसका मुकाबला कांग्रेस के बब्बर शेर कार्यकर्ताओं ने किया है। उन्होंने नरेंद्र मोदी नाम के गुब्बारे में पिन मारी है। कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि उन्होंने मोदी से संसद में राफेल खरीद मामले पर चार सवाल पूछे थे, मगर वह नजरें तक नहीं मिला सके। कर्नाटक, गुजरात, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान मैं लड़ चुका हूं। अब 2019 में भी लड़ रहा हूं।

उन्होंने कहा कि मोदी जी की पहचान यह है कि अगर उनके सामने कोई भी व्यक्ति खड़ा होकर पीछे ना हटे और कहे कि मैं नहीं डरता क्या कर लोगे, तो नरेंद्र मोदी घूमकर भाग जाते हैं।

बाद में संवाददाताओं से बातचीत में राहुल ने मोदी की मजबूत नेता की दलीलों पर कहा कि मजबूत नेता वह होता है जो सच्चाई को स्वीकार कर लेता है। मजबूत नेता वह होता है जिसने अगर हर साल दो करोड़ युवाओं को रोजगार देने और 15-15 लाख रुपये देने का वादा किया था, मगर नहीं पूरा कर पाया तो उसके लिए माफी मांगकर गलती सुधारने की बात कहे।

उन्होंने कहा कि कांग्रेसनीत संप्रग के शासनकाल में छह सर्जिकल स्ट्राइक हुई थीं। उसमें देश के जवानों ने खून दिया था। कांग्रेस ने कभी इसका राजनीतिक इस्तेमाल नहीं किया और ना ही वह अब इस बारे में कुछ कहना चाहते हैं। वह इसका श्रेय सिर्फ सेना को देते हैं, तत्कालीन प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह को नहीं।
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि भारत की विचारधारा प्रेम की भावना से ओतप्रोत है। नफरत से कुछ नहीं होता। मगर भाजपा के लोग लड़ाई की बात करते हैं।
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें