फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी की जनता के नाम राहुल की चिट्ठी, कहा-भाजपा ने यहां लगाई झूठ की फैक्ट्री

Fri, 03 May 2019 12:51 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
स्मृति ईरानी-राहुल गांधी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
राहुल गांधी ने अमेठी की जनता के नाम एक चिट्ठी लिखी है। अमेठी के मैदान में राहुल के सामने एक बार फिर स्मृति ईरानी ने ताल ठोकी है। माना जा रहा है कि अमेठी की जंग इस बार काफी दिलचस्प साबित हो सकती है। यही वजह है कि राहुल के अलावा प्रियंका ने भी अमेठी और रायबरेली में मोर्चा संभाल रखा है।
विज्ञापन


राहुल ने लिखा, "अमेठी मेरा परिवार है। आज एक तरफ देश में मेरी कर्मभूमि अमेठी से उठी कांग्रेस पार्टी की सोच है, जो कहती है कि इस देश के किसान, नौजवान, गरीब , महिलाओं छोटे दुकानदारों को सुनकर उनके लिए काम करना है और दूसरी तरफ भाजपा की सोच है, जिसका मकसद 15-20 उद्योगपतियों को सरकार का मालिक बना देना है। आने वाली 6 मई को अमेठी के चुनाव होने वाले हैं। मेरा अमेठी परिवार जानता है कि भाजपा के लोग चुनाव के दौरान यहां झूठ की फैक्ट्री लगा देते हैं और पैसे की नदियां बहाते हैं।"
विज्ञापन


विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें