फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राहुल गांधी को चुनाव आयोग की क्लीन चिट, अमित शाह को कहा था- हत्या का आरोपी

Thu, 02 May 2019 08:55 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी - फोटो : ANI
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को आदर्श आचार संहिता के उल्लंघन मामले में क्लीनचिट दे दी है। कुछ दिन पहले राहुल गांधी ने भाजपा अध्यक्ष अमित शाह को लेकर एक बयान दिया था। राहुल ने जबलपुर के सिहोरी में एक रैली के दौरान अमित शाह को हत्या का आरोपी बता दिया था। 
विज्ञापन


आयोग ने कहा, "जबलपुर के जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा भेजी गई भाषण की प्रति को देखने के बाद आयोग का मानना है कि इस मामले में आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन नहीं हुआ है।"

इसी रैली में अमित शाह को हत्या का आरोपी बताने के अलावा उनके बेटे को राहुल ने जादूगर कह दिया था। 

उन्होंने कहा था, 'हत्या के आरोपी भाजपा अध्यक्ष अमित शाह, वाह क्या शान है। क्या आपने जय शाह का नाम सुना है, वह जादूगर हैं। 50 हजार रुपये को तीन महीने में 80 करोड़ बना दिया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें