फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पूनम महाजन का ममता पर हमला, 'हिटलर दीदी से जल्द मिलेगा बंगाल को छुटकारा'

Tue, 14 May 2019 09:46 PM IST
Trainee Trainee डिजिटल ब्यूरो, अमर उजाला
विज्ञापन
पूनम महाजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा की एक कार्यकर्ता प्रियंका शर्मा को बंगाल की सीएम ममता बनर्जी का एक मीम सोशल मीडिया पर शेयर करने के कारण गिरफ्तार किया गया था। लेकिन सुप्रीम कोर्ट ने आज प्रियंका शर्मा को इस शर्त पर ज़मानत पर रिहा करने का आदेश दे दिया कि वो ममता बनर्जी से सार्वजनिक माफी मांगें।

विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले पर संतोष जताते हुए भाजयुमो नेता पूनम महाजन ने कहा कि पश्चिम बंगाल हिटलर दीदी के आतंक से तकलीफ में है। लेकिन अब समय आ गया है कि पश्चिम बंगाल को ममता बनर्जी से छुटकारा दिलवा दिया जाए। 

पूनम महाजन ने मंगलवार को एक प्रेस कांफ्रेस को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा नेताओं के लिए लगातार विपक्ष द्वारा अपशब्दों का प्रयोग किया जा रहा है। उनके हजारों मीम सोशल मीडिया पर घूम रहे हैं लेकिन इसके लिए किसी को प्रताड़ित नहीं किया जा रहा है। लेकिन ममता बनर्जी लोकतंत्र की दुहाई भी देती हैं और हर अलोकतांत्रिक काम करती हैं।
विज्ञापन


महाजन ने आरोप लगाया कि एक तरफ तो वे भाजपा नेताओं की रैलियां होने से रोक रही हैं, दूसरे उनके कार्यकर्ता बीजेपी कार्यकर्ताओं की हत्या तक करने से बाज नहीं आ रहे हैं। ऐसे में वे लोकतंत्र की दुहाई कैसे दे सकती हैं। 

भाजपा नेता महाजन ने कहा कि पश्चिम बंगाल में इस समय लोकतंत्र कराह रहा है जिससे उसे मुक्त कराने का समय आ गया है। भाजपा की राज्य में लगातार बढ़ती ताकत से ममता बनर्जी बौखला गई हैं और वे इस तरह की हरकतों से युवाओं के अंदर बदलाव की आंधी को रोकने की कोशिश कर रही हैं, लेकिन उन्हें समझना चाहिए कि इस तरह किसी बदलाव को कभी रोका नहीं जा सकता। 
विज्ञापन

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें