फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मध्यप्रदेश में बोले पीएम मोदी, कांग्रेस वाले मुझे मारने तक का सपना देखने लगे हैं

Wed, 01 May 2019 07:58 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भोपाल से कांग्रेस प्रत्याशी और सूबे के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह पर निशाना साधा है। पीएम मोदी ने कहा कि दिग्विजय सिंह विवादित इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक के दरबार में दिखे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने मध्यप्रदेश के इटारसी में अपनी चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कहा- श्रीलंका की सरकार ने वहां हुए बम धमाकों के बाद टीवी चैनल पर जाकिर नाइक को बैन किया। यह वही जाकिर नाइक है जिसके दरबार में एक बार दिग्गी राजा देखे गए थे। डूब मरो कांग्रेस वालों।
विज्ञापन

 
इसी दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- सोचिए, कांग्रेस वालों को आपके मोदी से इतनी नफरत हो गई है कि वो मोदी को मारने तक का सपना देखने लगे हैं।

प्रधानमंत्री ने लोगों से सवाल किया कि ये वोट बैंक की पराकाष्ठा है या नहीं। कांग्रेस के लोग जाकिर नाइक को शांति का दूत दिखाने का प्रयास कर करते हैं। उन्होंने कहा, आप मुझे बताइये, क्या देश जाकिर नाइक जैसे लोगों को आगे बढ़ाने वाले, उनको कंधे पर लेकर नाचने वाले, ऐसे खलनायकों को माफ करेगा क्या? मध्यप्रदेश माफ करेगा क्या? भोपाल माफ करेगा क्या? अरे, चुन-चुन कर हिसाब लोगे या नहीं?

मोदी ने आतंकवाद के मद्दे पर कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस उन लोगों के साथ खड़ी है जो जम्मू कश्मीर से सेना हटाना चाहते है। सैनिकों को मिला विशेषाधिकार आफ्स्पा भी हटाना चाहते हैं और जो जम्मू कश्मीर के लिये अलग प्रधानमंत्री चाहते हैं। उन्होंने कहा कि जिस पार्टी (कांग्रेस) ने देश पर इतने साल राज किया वह किस तरह देश विरोधी हरकतों पर उतर आई है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश की जनता देश से आतंकवाद समाप्त करने के लिये भाजपा को वोट करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें