फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम का राहुल पर हमला, कहा- 'मोदी' नाम वालों को चोर कहना आपके चौकीदार का अपमान

विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में बोले मोदी - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

राजनीतिक फायदों के लिए सेना के दुरुपयोग के आरोपों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि एक वोट की ताकत से पाकिस्तान में सर्जिकल स्ट्राइक और एयर स्ट्राइक संभव हुए। छत्तीसगढ़ के भाटापाड़ा में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि आज के भारत ने सीमापार सर्जिकल और एयर स्ट्राइक की और अंतरिक्ष में उपग्रह को मार गिराया। यह जनता के एक वोट की वजह से है।

विज्ञापन


हालांकि चुनाव आयोग ने लातूर की एक रैली में प्रधानमंत्री मोदी की टिप्पणी के बाद पिछले सप्ताह महाराष्ट्र के निर्वाचन अधिकारियों से रिपोर्ट मांगी थी जहां उन्होंने पहली बार वोट डालने वाले युवाओं से उनका वोट बालाकोट हवाई हमला करने वाले जवानों को समर्पित करने को कहा था। चुनाव आयोग के पिछले महीने जारी परामर्श के संदर्भ में रिपोर्ट मांगी गई। इसमें पार्टियों को सेना की कार्रवाई के संबंध में राजनीतिक दुष्प्रचार में शामिल नहीं होने को कहा गया था।

मोदी ने आज कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर हमला तेज करते हुए कहा कि नामदार की सल्तनत की सोच वंचितों को गाली बकने और उन्हें गुलाम समझने की है। मोदी के बयान से एक दिन पहले ही गांधी ने कहा था कि सारे मोदी चोर कैसे हैं। मोदी ने कहा कि गांधी का बयान देश में भाजपा की लहर के कारण कांग्रेस और उसके महामिलावट के सहयोगियों के बीच हताशा से उपजा है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि ये लोग रोजाना सीमाएं पार कर रहे हैं। उनके मुताबिक मोदी नाम वाले सब चोर हैं। यह कैसी राजनीति है? उन्होंने कुछ तालियां बटोरने के लिए और आपके चौकीदार को अपमानित करने के लिए एक पूरे समुदाय को ही चोर कह दिया। 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी सहयोगी रात में सो नहीं पा रहे हैं। अब वे हताशा में मुझे गाली बक रहे हैं, मेरा अपमान कर रहे हैं। देश के मतदाता इसे देख रहे हैं। प्रधानमंत्री ने नेशनल हेराल्ड मामले का नाम लिए बिना कहा कि वे एक अखबार निकालने के लिए भूमि आवंटन के बाद घोटाला करके मजे कर रहे हैं। वे जमानत पर हैं। उन्होंने बोफोर्स घोटाले के परोक्ष संदर्भ में कहा कि वे राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़े सौदों में कमीशन मांगते हैं।

विज्ञापन

संबलपुर में गरजे मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने संबलपुर में कहा कि सरकार ने व्यवस्था तंत्र से कांग्रेस की मदद प्राप्त बिचौलियों को निकाल बाहर करने के लिए कदम उठाए हैं क्योंकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि केंद्र से मिलने वाली पूरी धनराशि गरीबों तक पहुंच सके। उन्होंने भाजपा के सत्ता में आने पर किसानों और मछुआरों के लिए कई कल्याणकारी उपाय करने की घोषणा भी की। 

मोदी ने कांग्रेस पर हमला तेज करते हुए जनता के पैसे की बंदरबांट पर मूकदर्शक बने रहने का आरोप लगाया। प्रधानमंत्री मोदी ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि उसके शासन में कई विवाद और घोटाले हुए।

मोदी ने कहा कि कांग्रेस के कार्यकाल में गरीबों तक एक रुपए में से केवल 15 पैसे पहुंचते थे। शेष राशि अनैतिक तत्व हड़प लेते थे। इस चौकीदार ने यह सुनिश्चित करने के लिए ठोस कदम उठाए कि केंद्र से आने वाला धन लोगों तक पूरा पहुंचे।

उन्होंने कहा कि लोगों ने अतीत में चीनी घोटाले, राशन घोटाले और यूरिया कांड के रूप में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार के आरोपों के बीच असहाय और भ्रष्ट सरकार देखी है। मोदी ने खनन और चिटफंड घोटालों को लेकर बीजद सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि नवीन पटनायक नीत सरकार को केवल निजी हितों की चिंता है।

उन्होंने दावा किया कि वे (बीजद) चिटफंड और खनन घोटालों में शामिल लोगों को बचाने में लगे हैं, ऐसे में वे आम लोगों के बारे में कैसे सोच पाएंगे। मोदी सरकार ने दशकों पुराना खनन कानून बदला और सुनिश्चित किया कि निकाले गए संसाधनों से मिले धन का एक हिस्सा स्थानीय ढांचागत विकास में लगाया जाए। 

मोदी ने कहा कि कांग्रेस और उसके महामिलावटी मित्र इस चौकीदार को बाहर करना चाहते हैं क्योंकि भाजपा ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई की। उन्होंने ने कहा कि आजादी के बाद से देश भ्रष्टाचार की मार झेल रहा था। भाजपा सरकार ने इनके भ्रष्ट तरीकों पर लगाम कसी। 

राज्य की पटनायक सरकार पर केंद्र सरकार की योजनाओं को अपना बताकर लोगों से छल करने का आरोप लगाते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि एक रूपये प्रति किलोग्राम चावल में केंद्र का योगदान प्रति किलोग्राम 29-30 रूपये तक का है। उन्होंने कहा हालांकि, राज्य का योगदान केवल एक रूपये या दो रूपये प्रति किलोग्राम का है। बीजद सरकार लोगों को गुमराह कर इसका श्रेय खुद ले रही है। 

उन्होंने कहा कि कांग्रेस और बीजद पर धर्म और जाति के नाम पर लोगों से भेदभाव करने के आरोप लगाए और कहा कि इस दृष्टिकोण के कारण राज्य पिछड़ा बना हुआ है। मोदी ने देश के लिए अपनी योजनाएं साझा करते हुए कहा कि यदि भाजपा सरकार फिर से सत्ता में आती है तो वह अलग मत्स्य और जल शक्ति मंत्रालय बनाएगी।

उन्होंने कहा कि जल शक्ति मंत्रालय यह सुनिश्चित करके देश में जल संकट समाप्त करेगा कि नदियों और समुद्रों का जल गरीबों और जरूरतमंदों तक पहुंचे। हम मछुआरों के कल्याण के लिए भी योजनाएं लाएंगे। गौरतलब है कि संबलपुर लोकसभा सीट के लिए मतदान तीसरे चरण में 23 अप्रैल को होगा। भाजपा ने इस सीट पर नीतेश गंगा देब को उम्मीदवार बनाया है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें