फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का ममता पर हमला, कहा- स्पीड ब्रेकर दीदी 'जय श्रीराम' बोलने पर भिजवाती हैं जेल

Mon, 06 May 2019 02:33 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल के तामलुक की रैली को संबोधित करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर जमकर हमला बोला है। पीएम मोदी ने फैनी चक्रवात का जिक्र करते हुए कहा कि पश्चिम बंगाल की स्पीड ब्रेकर दीदी ने इस चक्रवात में भी राजनीति करने की भरपूर कोशिश की है। चक्रवात के समय मैंने ममता दीदी से फोन पर बात करने की कोशिश की थी, लेकिन दीदी का अहंकार इतना ज्यादा है कि उन्होंने बात नहीं की। पीएम ने कहा कि मैं इंतजार करता रहा कि शायद दीदी वापस फोन करें, लेकिन उन्होंने फोन नहीं किया। मैं पश्चिम बंगाल के लोगों की चिंता में था इसलिए मैंने दोबारा फोन किया, लेकिन दीदी ने दूसरी बार भी बात नहीं की।

विज्ञापन

'बंगाल में ट्रिपल टी टैक्स का मतलब, तृणमूल टोलाबाजी टैक्स'
पीएम ने कहा कि पश्चिम बंगाल का बच्चा-बच्चा ट्रिपल टी टैक्स से परिचित है। ये ट्रिपल टी टैक्स है - तृणमूल तोलाबाजी टैक्स। कॉलेज में एडमिशन हो, टीचर की भर्ती हो या ट्रांसफर हो लोग बताते हैं कि सब जगह तृणमूल टोलाबाजी टैक्स लगता है। ममता दीदी पर हमलावर होते हुए पीएम ने कहा "जगाई-मथाई, सिंडिकेट और ट्रिपल टी के इस कल्चर को चुनौती देने वाला आज तक कोई नहीं था इसलिए बंगाल की परंपरा और महान संस्कृति से खिलवाड़ करने की छूट इनको मिल गई, लेकिन अब ऐसा नहीं है। भाजपा सामान्य जन की, गरीब की, किसान की, कामगार की, बेटियों की और युवाओं की आवाज बनकर खड़ी है।"

पीएम मोदी ने कहा " मैं अभी ओडिशा में चक्रवात से हुए नुकसान का जायजा लेकर आया हूं। पश्चिम बंगाल में भी जो हालात बने हैं उससे मैं भी भली-भांति परिचित हूं। हम सभी इस मुश्किल घड़ी में आप सभी के साथ हैं। केंद्र सरकार पूरी मुस्तैदी से राहत और बचाव के काम में जुटी हुई है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि बौखलाई दीदी को भगवान की बात करना भी खटकता है। 'जय श्रीराम' का नारा लगाने वालों को दीदी जेल भिजवाती हैं।

दरअसल, रविवार को एक वीडियो वायरल हुआ था जिसमें ममता बनर्जी 'जय श्रीराम' के नारे लगाने वालों से उलझती दिख रही हैं।  पश्चिम बंगाल की 7 लोकसभा सीटों पर आज वोट डाले जा रहे हैं। तामलुक की लोकसभा सीट पर 12 मई को मतदान होगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें