फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बंगाल में भाजपा-टीएमसी कार्यकर्ताओं में खूनी भिड़ंत, बनगांव में देसी बम फेंकने से 15 घायल

Mon, 06 May 2019 02:20 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Clash in during polling in West Bengal - फोटो : ani
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में पांचवें चरण के मतदान के बाद एक बार फिर हिंसा की खबरें आने लगीं। बनगांव के हिमली क्षेत्र में देसी बम फेंके जाने से 15 लोगों के घायल होने की खबर है। यहां भाजपा और टीएमसी समर्थकों के बीच भिड़ंत की खबर है।

विज्ञापन


इससे पहले बैरकपुर लोकसभा सीट में एक मतदान केंद्र पर टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच झड़प हो गई। हंगामे के बाद पहुंचे भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह ने आरोप लगाया कि टीएमसी के कार्यकर्ताओं ने उनपर हमला किया। उन्होंने कहा कि टीएमसी के लोगों के हमले में वह घायल हो गए हैं। 

झड़प के बीच बचाव में आई पुलिस और केंद्रीय बल के जवानों से भी लोगों ने धक्का मुक्की की। भाजपा का आरोप है कि एक मतदान केंद्र से उनके पोलिंग एजेंट को हटाया जा रहा था। पोलिंग एजेंट की मां भी यह आरोप लगाती दिखीं। इसकी जानकारी लगने के बाद भाजपा प्रत्याशी अर्जुन सिंह मतदान केंद्र पहुंचे, जहां वह भी जवानों से उलझते दिखे। उन्होंने टीएमसी के लोगों पर वोटरों को डराने-धमकाने का भी आरोप लगाया। 
विज्ञापन


भाजपा प्रत्याशी का आरोप है कि यहां बाहर से गुंडों को मंगाया गया। सारी रात गुंडे लोग वोटरों को धमकाते रहे। मुझे बताया गया था कि आपके पोलिंग एजेंट को बूथ के अंदर बिठा लिया गया है, लेकिन उसे बाहर कर दिया गया था। इसके बाद मैं वहां पहुंचा, तो उनके लोगों ने मुझ पर हमला किया। 
विज्ञापन


मालूम हो कि अर्जुन सिंह टीएमसी से ही भाजपा में आए हैं। यहां इस बार उनका मुकाबला टीएमसी प्रत्याशी दिनेश त्रिवेदी से है। 
 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें