फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रतलाम में बोले मोदी, महामिलावटी कह रहे हैं 'हुआ तो हुआ' और जनता कह रही है 'अब बहुत हुआ'

Mon, 13 May 2019 02:25 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

सोमवार को मध्यप्रदेश के रतलाम में रैली के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस पर फिर हमला बोला। उन्होंने कहा कि महामिलावटी लोग कह रहे हैं कि हुआ तो हुआ, और जनता कह रही है कि अब बहुत हुआ। 

विज्ञापन


कांग्रेस सरकार में हुए तमाम घोटालों का नाम लेते हुए नरेंद्र मोदी ने कहा कि उनके कार्यकाल में पनडुब्बी घोटाला, हेलीकाप्टर घोटाला, कॉमनवेल्थ घोटाला, गैस कांड और भी बहुत कुछ हुआ, लेकिन उनके पास सबका एक ही जवाब है कि 'हुआ तो हुआ'। मोदी ने कहा कि 2 जी घोटाला करके इन्होंने देश में टेलीफोन सेवाएं महंगी कर दीं और कोयला घोटाला करके इन्होंने देश की संपदा को लूट लिया, लेकिन जवाब है, हुआ तो हुआ।
 
विज्ञापन

आतंकवाद को लेकर कांग्रेस सरकार पर सवाल उठाते हुए उन्होंने कहा कि गलत नीतियों के कारण देशभर में आए दिन बम धमाके होते थे। बम फोड़ने वालों के तार सीमापार पाकिस्तान तक जाते थे। हमारे जवानों को बुलेटप्रूफ जैकेट तक नहीं मिल पाती थी, लेकिन कांग्रेस ने क्या किया? 

नरेंद्र मोदी ने बिजली को लेकर भी सवाल उठाया और कहा, "आजादी के 55 साल बाद तक एक परिवार ने देश को ठगा है। वहां मौजूद लोगों से उन्होंने पूछा कि क्या अब भी आप उनको ठगने का मौका देना चाहते हो क्या ? इन्होंने कहा था कि बिजली का बिल हाफ करेंगे हुआ क्या ? बिल हाफ हुआ या बिजली की सप्लाई हाफ हुई?"
विज्ञापन


इसके साथ ही उन्होंने लोगों से भाजपा को वोट करने की अपील करते हुए कहा कि नए भारत के तमाम संकल्पों को पूरा करने के लिए आपको पूरी शक्ति से कमल खिलाना है। गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की रतलाम लोकसभा सीट पर अंतिम चरण में 19 मई को मतदान होंगे। यहां भाजपा की तरफ से गुमान सिंह दामोर मैदान में हैं। उनका मुकाबला कांग्रेस के कांतिलाल भूरिया से है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें