प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शनिवार को उत्तराखंड के केदारनाथ और बद्रीनाथ की दो दिवसीय यात्रा पर सबसे पहले केदारनाथ पहुंचे। उन्होंने यात्रा की शुरुआत प्राचीन मंदिर केदारनाथ से की। इस यात्रा के दौरान मोदी पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को साधने का भी प्रयास करते दिखे जो उनके पहनाओं को देखकर साफ झलक रहा है।
मोदी ने केदारनाथ मंंदिर के दर्शन के दौरान वहां का जायजा भी लिया। साथ ही उन्होंने केदारनाथ में हो रहे विकास कार्य को अच्छे से देखा। प्रधानमंत्री मोदी के परिधान को देखने पर पता चलता है कि आखिरी चरण में हो रहे मतदान में वे पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश के मतदाताओं को कपड़ों के माध्यम से साधने में लगे हैं।
प्रधानमंत्री संग यात्रा कर रहे एक सूत्र ने बताया कि मोदी ने ठीक जोबा की तरह का एक वस्त्र पहना हुआ है और एक भगवा रंग का वस्त्र कमर में बांध रखा है। साथ ही हिमाचली टोपी पहनी है जो स्पष्ट रूप से चुनाव को देखते हुए उन्होंने पहना है।
जोबा नोबल पुरस्कार विजेता रविंद्रनाथ टैगोर के पहनने के कारण मशहूर हुआ था। वहीं कलक्ता में जन्मे और हिंदू धर्म के महान दर्शनशास्त्री स्वामी विवेकानंद अक्सर कमर में भगवा वस्त्र बांधे रहते थे। वहीं हिमाचली टोपी पहने के बाद वे प्रत्यक्ष तौर पर हिमाचल और पश्चिम बंगाल के मतदाता को संदेश दे रहे हैं जहां रविवार को मतदान है।
बता दें कि आखिरी चरण का चुनाव देश के 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को होगा। इसमें पंजाब और उत्तर प्रेदश की 13-13, पश्चिम बंगाल की नौ, बिहारी और मध्यप्रेदश की आठ, हिमाचल की चार, झारखंड की तीन और एक चंडीगढ़ पर मतदान होना है।