फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी का पित्रोदा और अय्यर पर हमला- नामदार परिवार के दो 'दरबारी' कर रहे बैटिंग, पढ़ें बड़ी बातें

Wed, 15 May 2019 01:57 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
PM Narendra Modi - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

झारखंड में बाबा वैद्यनाथ की धरती देवघर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांग्रेस को निशाने पर लिया। उन्होंने देवघर को रेल और हवाई मार्ग से जोड़े जाने को लेकर भाजपा के विकास कार्य गिनाए। उन्होंने पिछले दिनों 1984 के सिख दंगे पर विवादास्पद बयान देने वाले सैम पित्रोदा और उन्हें 'नीच' कहने वाले मणिशंकर अय्यर को भी निशाने पर लिया। 

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि 

  • विरोधियों के बीच नाखून काटकर शहीद होने की होड़ मची हुई है। 
    विज्ञापन

     
  • कांग्रेस ने नतीजों की तैयार भी शुरु कर दी है। हार के बाद उसका ठीकरा किसके सिर पर फोड़े इसकी तैयारी कांग्रेस कर रही है। नामदार को बचाने के लिए क्या किया जाए इसके लिए वहां अभ्यास चल रहा है। 
     
  • पांचवे चरण के बाद ही नामदार परिवार के दो सबसे करीबी दरबारियों ने अपनी तरफ से बैटिंग शुरु कर दी है। वरना इनकी हिम्मत नहीं है कि कप्तान से पूछे बिना मैच खेलने उतर जाए। एक नामदार के गुरु(सैम पित्रोदा) हैं, उन्होंने सिखों की भावनाओं की मजाक उड़ाते हुए कहा- हुआ तो हुआ।
    विज्ञापन

     
  • दूसरे बल्लेबाज(मणिशंकर अय्यर), गुजरात चुनाव के दौरान हिट विकेट होने के बाद से ही मैदान से बाहर थे। मुझे गाली देने के बाद से छिपे हुए थे। वो भी अब मैदान में पहुंच गए हैं और जमकर मुझे गालियां दे रहे हैं।
     
  • घोटाले का एक दाग हमारी सरकार पर नहीं है और जब ये बात मैं बाबा धाम में कह रहा हूं तो मुझे गर्व हैं कि उनके इस भक्त को ईमानदार सरकार का नेतृत्व करने का देश की जनता ने सौभाग्य दिया है।
     
  • मैं अपने आदिवासी भाई-बहनों को फिर बता दूं कि वोट के लिए ये महामिलावटी किसी को भी ठग सकते हैं। जब तक मोदी है तब तक आपकी जमीन, आपके हक को कोई हाथ नहीं लगा पाएगा।
     
  • बाबाधाम का विकास करने के लिए और यहां सुविधाओं का विकास करने के लिए हम पूर्णतः प्रतिबद्ध हैं। यही कारण हैं कि यहां रेल और रोड के साथ एयरपोर्ट पर भी काम किया जा रहा है।
     
  • राष्ट्र रक्षा जैसे विषयों पर भी कांग्रेस और महामिलावटियों के मुंह पर ताला लग गया है। आतंकवाद ऐसी चुनौती है जिसका कड़ाई से मुकाबला जरूरी है। लेकिन कांग्रेस की नीतियां ऐसी रही हैं कि वो आतंकवाद और नक्सलवाद को कुचल नहीं सकती। 
     
  • कांग्रेस अब देशद्रोह का कानून भी खत्म करना चाहती है। कांग्रेस पत्थरबाज़ों, आतंकियों और उनके समर्थकों, नक्सलियों और उन्हें खाद पानी देने वालों को खुली छूट देना चाहती है। भाजपा इन्हें ऐसा कतई करने नहीं देगी। हम नई रीति, नई नीति पर चल रहे हैं।

 

विज्ञापन

बिहार में बोले पीएम मोदी- 'नामदारों' के पास कहां से आई करोड़ों की संपत्ति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार के पालीगंज में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कांग्रेस और राजद को निशाने पर लिया। उन्होंने कांग्रेस और गांधी परिवार पर संपत्ति को लेकर हमला बोला। पढ़ें उनके भाषण की बड़ी बातें: 

पीएम मोदी ने कहा कि 


उन्होंने अभिवादन स्वीकारते हुए अपनी बात शुरू की थी। कहा कि बिहार में आपसभी के प्यार से मैं अभिभूत हूं। एनडीए के प्रति आपका यही प्यार और समर्थन मुझे दिन रात आपकी सेवा करने के लिए प्रेरित करता है। छह चरणों की वोटिंग के बाद देश स्पष्ट रूप से कह रहा है 'फिर एक बार मोदी सरकार'।




 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें