फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी ने लगाए 'जय श्री राम' के नारे, देखें वीडियो

Wed, 01 May 2019 02:18 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री बनने के बाद पहली बार नरेंद्र मोदी आज अयोध्या पहुंचे। अयोध्या पहुंचे पीएम मोदी ने रैली में गर्मजोशी से जय श्रीराम का नारा भी लगाया। उन्होंने आज गोसाईंनगर के मया ब्लॉक के समंथा गांव के पास एक चुनावी रैली को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने सपा-बसपा गठबंधन पर तीख हमला बोला और  भाषण के अंत में जय श्रीराम और भारत माता की जय का नारा भी लगाया।  

विज्ञापन

 
इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि देश में अभी स्वदेश दर्शन नाम से एक व्यापक कार्यक्रम चल रहा है। इसके अंतर्गत देश में रामायण सर्किट, कृष्ण सर्किट, बौद्ध सर्किट सहित 15 सर्किटों पर काम चल रहा है। रामायण सर्किट के तहत अयोध्या से लेकर रामेश्वरम तक, सभी स्थानों को विकसित किया जा रहा है। इसके साथ ही कहा कि  अयोध्या में दीप तो हज़ारों वर्षों से जलते आए हैं, लेकिन अब जो दीपावली मनाई जाती है, वो दुनियाभर में चर्चा का विषय बनती है। 
विज्ञापन


 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें