फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस को लेकर दिया ये विवादित बयान

Fri, 26 Apr 2019 01:54 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
प्रकाश सिंह बादल - फोटो : ANI
विज्ञापन

अकाली दल के नेता प्रकाश सिंह बादल ने कांग्रेस को लेकर विवादित बयान दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और वाराणसी से उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी और गांधी परिवार को लेकर बात करते वक्त प्रकाश सिंह बादल की जुबान फिसल गई और उनके मुंह से विवादित बोल निकल गए। प्रकाश सिंह बादल ने कहा- 'मोदी साहब से मुकाबले में कौन हो सकता है? ये जो गांधी हैं, जैसे हाथी और कीड़ी का फर्क होता है, इतना फर्क है। प्रकाश सिंह बादल वाराणसी से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे कांग्रेस प्रत्याशी अजय राय और गांधी परिवार से उनकी तुलना कर रहे थे।

विज्ञापन

 

प्रकाश सिंह बादल ने कहा- हिंदुस्तान के लोगों ने ये सोचना है कि हमारा प्रधानमंत्री कौन हो? उन्होंने आगे कहा कि वाराणसी से मोदी साहब से मुकाबले में कौन हो सकता है, ये जो गांधी हैं जैसे हाथी और कीड़ी का फर्क होता है, इतना फर्क है।
 


इससे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपना नामांकन दाखिल करते वक्त 91 साल के प्रकाश सिंह बादल के पैर छूकर आशीर्वाद लिया था। प्रकाश सिंह बादल वाराणसी में पीएम मोदी के नामांकन के लिए पहुंचे थे। उन्होंने इस दौरान मीडिया से बातचीत की और यह बयान दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें