फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुष्कर्म मामले में आसाराम का बेटा नारायण साईं दोषी करार

Fri, 26 Apr 2019 01:27 PM IST
Sneha Baluni न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सूरत
विज्ञापन
अपने पिता आसाराम के साथ नारायण साईं (फाइल फोटो)
विज्ञापन

गुजरात के सूरत में स्थित सेशंस अदालत ने आसाराम के बेटे नारायण साईं को दुष्कर्म मामले में दोषी करार दिया है। उसे 30 अप्रैल को सजा सुनाई जाएगी। 40 साल के साईं को हरियाणा के कुरुक्षेत्र के पास पीपली से दिसंबर 2013 में गिरफ्तार किया गया था। सूरत की रहने वाली दो बहनों ने उसके और उसके पिता के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन

 


एक बहन ने साईं पर 2002 और 2005 के बीच सूरत में आश्रम में रहने पर यौन शोषण करने का आरोप लगाया था। पीड़िता की बड़ी बहन ने अहमदाबाद में 1997 और 2006 में आश्रम में रहने के दौरान आसाराम पर यौन शोषण का आरोप लगाया था।

दोनों बहनों ने साईं और आसाराम के खिलाफ कथित शोषण की अलग-अलग शिकायत दर्ज कराई थी। पुलिस ने आसाराम और उसके बेटे के खिलाफ दुष्कर्म, यौन शोषण और अवैध तरीके से बंधक बनाकर रखना और अन्य अपराध के तहत मामला दर्ज किया था। इस मामले में पुलिस ने साईं के चार साथियों को भी गिरफ्तार किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें