फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोदी सरकार पर हमले के लिए फ्रंट फुट पर आए सिद्धू, बोले-झूठ की लहर में डूबे हैं पीएम

Mon, 06 May 2019 11:39 AM IST
Prabudhh Jain न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : ANI (फाइल)
विज्ञापन

कांग्रेस नेता नवजोत सिंह सिद्धू ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर मोदी सरकार पर करारा हमला बोला है। लगातार जारी वार-पलटवार की कड़ी में ये पहली बार है जब कांग्रेस ने पीएम मोदी के खिलाफ सिद्धू को इस तरह फ्रंटफुट पर खड़ा किया है।  

सिद्धू की प्रेस कॉन्फ्रेंस की बड़ी बातें

 

  • गंगा सफाई में कथनी और करनी में अंतर है। वाराणसी में गंगा सबसे ज्यादा प्रदूषित हुई।
  • खुद पीएम नमामि गंगे की किसी बैठक में शामिल नहीं हुए। इसी तरह चला तो गंगा सफाई में 200 साल लगेंगे। 
  • प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सिर्फ एक 'दर्शनी घोड़े' हैं।
  • पीएम की नीति है कि न खेलूंगा, न खेलने दूंगा।
  • पीएम मोदी के वादे बांस की तरह खोखले हैं।
  • बीएसएनएल को अंबानी को बेचने की तैयारी है।
  • काम सारा अधूरा, झूठ पूरा। मोदी सिर्फ फ्लैगशिप प्रोग्राम करते हैं।
  • झूठ की लहर में डूबे हैं प्रधानमंत्री। मोदी के नाम बड़े दर्शन खोटे। मेरे सवालों का जवाब नहीं देते मोदी
  • 40 करोड़ को ट्रेनिंग का वादा, 41 लाख को ट्रेनिंग, 6 लाख को ट्रेनिंग। स्किल इंडिया में 10 फीसदी को ट्रेनिंग।
  • दलाल आधार कार्ड लेकर घोटाला कर रहे। 
  • 2 फीसदी गांवो में भी इंटरनेट नहीं चला।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें