फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

'दुल्हन' से 'चौकीदार' तक, पीएम नरेंद्र मोदी पर नवजोत सिंह सिद्धू के पांच सबसे बड़े हमले

Sat, 11 May 2019 02:57 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू-नरेंद्र मोदी - फोटो : social Media
कांग्रेसी नेता और पंजाब सरकार में मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू पीएम मोदी और भारतीय जनता पार्टी को लेकर हमलावर हैं। पीएम मोदी के लिए सिद्धू के मुंह से हर दिन कोई न कोई विवादित बोल फूट ही पड़ते हैं। अपने एक बयान में सिद्धू ने पीएम मोदी की तुलना दुल्हन और 'काले अंग्रेज' तक से कर डाली। आइए नवजोत सिंह सिद्धू को पांच विवादित बयानों पर नजर डालते हैं..
विज्ञापन

2 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : file photo
मध्यप्रदेश के इंदौर में जनसभा के दौरान नवजोत सिंह सिद्धू ने विवादित बयान देते हुए कहा- 

मोदीजी उस दुल्हन की तरह हैं जो रोटी कम बेलती हैं और चूड़ियां ज्यादा खनकाती है ताकि मोहल्ले वालों को ये पता चले की वो काम कर रही है। बस यही हुआ है मोदी सरकार में। 

विज्ञापन

3 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : अमर उजाला
नवजोत सिंह सिद्धू ने सिरसा की एक सभा में पीएम मोदी पर तंज कसते हुए कहा-

‘काहे का तू चौकीदार है, मच गयी देश में हाहाकार है, जीएसटी नोटबंदी ले बैठी दुकानदार को, कर्ज ले डूबा किसान को, 15 लाख का सभी को इंतजार है, काहे का तू चौकीदार है।

           सिद्धू ने आगे कहा-

अंधों के बाजार में आइनों के खरीदार है, शहर के सब चोर कह रहे हैं हम भी चौकीदार है। इसके बाद उन्होंने कहा कि आया था मोदी 2014 में गंगा का लाल बनके, जायेगा 2019 में राफेल का दलाल बनके।

4 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू
भोपाल में एक जनसभा में सिद्धू ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा- 

 'मच्छर को कपड़े पहनाना, हाथी को गोद में झुलाना और तुमसे सच बुलवाना असंभव है नरेंद्र मोदी।



 


 

 

विज्ञापन

5 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : file photo
अपने एक ट्वीट में नवजोत सिंह सिद्धू ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए लिखा-

आपका एक गलत वोट आपके बच्चों को चायवाला, पकौड़ेवाला या चौकीदार बना सकता है।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

6 of 6
नवजोत सिंह सिद्धू - फोटो : File Photo

अहमदाबाद में एक चुनावी रैली में सिद्धू ने कहा था-

अरे, नरेंद्र मोदी यह राष्ट्रभक्ति है तुम्हारी। पेट खाली है और योग कराया जा रहा है, जेब खाली है, खाता खुलवाया जा रहा है। सबको बाबा रामदेव ही बना दो।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें