अमित शाह की रणनीति
मोदी के करीबी अमित शाह पिछले कुछ महीनों से यूपी में चुनाव प्रचार का काम देख रहे थे। रोड शो के बाद उन्होंने कहा- लोगों का समर्थन देख साबित हो गया है कि मोदी लहर सुनामी में तब्दील हो गई है। उत्तर प्रदेश में सपा, बसपा और कांग्रेस की हार निश्चित है। इस समर्थन का असर बिहार और दूसरे राज्यों में भी दिखेगा।
इस रोड शो को तमाम न्यूज चैनलों ने नॉन स्टॉप टेलीकास्ट किया था। इस दौरान 11 राज्यों की 117 लोकसभा सीटों पर मतदान भी जारी था। इसे लेकर कांग्रेस ने चुनाव आयोग से शिकायत करते हुए आचार संहिता उल्लंघन को लेकर एफआईआर दर्ज करने की मांग की।
इस दौरान मोदी का रोड शो मुस्लिम बहुत इलाके नादेसर से भी गुजरा था। अल्पसंख्यक समुदाय के कई लोगों ने भी मोदी का स्वागत किया था। उन्होंने काशी विश्वविद्यालय परिसर में सरदार वल्लभ भाई पटेल की मूर्ति पर माल्यार्पण भी किया था। इस चुनाव में मोदी का मुकाबला आप संयोजक अरविंद केजरीवाल और कांग्रेस के अजय राय कर रहे थे।
बाद में मोदी ने ट्वीट किया, कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत और उत्साह को देखकर मैं भावुक हो गया हूं। मेरा वाराणसी में आना ऐसा है जैसे एक बच्चा अपनी मां के पास आता है। मैं इस पवित्र धरती पर मां गंगा के बुलावे पर आया हूं। धन्यवाद वाराणसी। तुमने जिस तरह का प्यार आज बरसाया है उसका वर्णन नहीं किया जा सकता है।
बहरहाल, मोदी ने वाराणसी से शानदार जीत हासिल की। तमाम प्रचार और दावों के बावजूद अरविंद केजरीवाल को हार झेलनी पड़ी। मोदी वडोदरा से भी जीते लेकिन संसद में वाराणसी का प्रतिनिधित्व किया। 2019 में वह दोबारा वाराणसी से चुनाव लड़ने जा रहे हैं।