बल्लेबाजी करने उतरी कोलकाता की शुरुआत बेहद निराशाजन रही। पहले ही ओवर की तीसरी गेंद पर वरुण एरोन ने सलामी बल्लेबाज क्रिस लिन (0) को क्लीन बोल्ड कर चलता किया। इसके कुछ देर बाद एरोन ने 4.6 ओवर में शुभमन गिल (14) के रूप में कोलकाता को दूसरा झटका दिया।
8.2 ओवर में कोलकाता को नितीश राणा (21) के रूप में तीसरा झटका लगा। श्रेयस गोपाल ने राणा को एरोन के हाथों कैच आउट कराकर डगआउट भेजा। कोलकाता की टीम फिलहाल दवाब में दिख रही है। इसके बाद कार्तिक ने सुनील नरेन के साथ मिलकर पारी को संभालने की कोशिश की, लेकिन 11.3 ओवर में नरेन 11 रन बनाकर रनआउट हो गए।
इसके बाद 16.5 ओवर में डेब्यू गेंदबाज ओशाने थोमास ने आंद्रे रसेल (14) को रियान पराग के हाथों कैच आउट कराया। इसके अगले ही ओवर (17.2) में जयदेव उनादकट ने कार्लोस ब्रैथवेट (5) को रहाणे डीप मिडविकेट पर तैनास रहाणे के हाथों कैच आउट कराकर कोलकाता को छठा झटका दिया।
इससे पहले राजस्थान के कप्तान स्टीव स्मिथ ने कोलकाता के खिलाफ टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। आज के इस मुकाबले में मेजबान टीम कोलकाता ने अपनी टीम में दो बदलाव किया है।
कप्तान दिनेश कार्तिक ने हैरी गर्ने की जगह कार्लोस ब्रैथवेट और केसी करियप्पा की जगह प्रसिद्ध कृष्णा को प्लेइंग इलेवन में शामिल किया है। वही, राजस्थान की टीम ने भी अपनी टीम में दो बदलाव करते हुए एश्टन टर्नर और धवल कुलकर्णी की जगह ओशाने थोमास और वरुण आरोन को प्लेइंग इलेवन में जगह दी है। बता दें कि ओशाने थोमास का यह डेब्यू मैच है।
दिनेश कार्तिक की अगुआई वाली कोलकाता की टीम अपने घरेलू मैदान ईडन गार्डन पर राजस्थान को मात देकर जीत की पटरी पर लौटना चाहेगी। दो बार की पूर्व चैंपियन टीम लगातार पांच और कुल छह मुकाबले हार चुकी है। प्लेऑफ में बने रहने के लिए टीम को अगले सभी मुकाबले जीतने होंगे। नहीं तो उसकी राह कठिन हो जाएगी।
दूसरी और टूर्नामेंट में अभी तक सिर्फ तीन मैच जीतने वाली राजस्थान की टीम भी जीत दर्ज कर अपनी उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी। हालांकि उसके लिए ईडन में कोलकाता को हराना इतना आसान नहीं है। उसने यहां एकमात्र जीत 2008 में दर्ज की थी। उसके बाद से वह कभी यहां जीत नहीं पाई है। जयपुर में दोनों के बीच हुए इस सत्र के पहले मुकाबले में कोलकाता ने राजस्थान को पराजित किया था।
टीमें इस प्रकार हैः
कोलकाता: क्रिस लिन, सुनील नरेन, शुभमन गिल, नितीश राणा, दिनेश कार्तिक, आंद्रे रसेल, कार्लोस ब्रैथवेट, पीयूष चावला, कुलदीप यादव, पृथ्वीराज, प्रसीद्ध कृष्णा।
राजस्थान: अजिंक्य रहाणे, संजू सैमसन, स्टीव स्मिथ, बेन स्टोक्स, रियान पराग, स्टुअर्ट बिन्नी, श्रेयस गोपाल, जोफ्रा आर्चर, जयदेव उनादकट, ओशाने थोमास, वरुण एरोन।