फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीएम मोदी ने कहा, भाजपा सत्ता में लौटी तो मसूद अजहर की तरह हाफिज और दाऊद पर भी होगा एक्शन

Fri, 10 May 2019 03:27 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
हरियाणा में नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन
पीएम नरेंद्र मोदी ने न्यूज एजेंसी 'एएनआई' को दिए इंटरव्यू में कहा कि अगर भाजपा फिर से सत्ता में आती है तो मसूद अजहर की ही तरह हाफिज सईद और दाऊद इब्राहिम पर भी कार्रवाई की जाएगी। पीएम ने कहा, "देश के ऊपर जिस भी प्रकार के खतरे होंगे। जल, थल, नभ, अंतरिक्ष में हो, भाजपा देश की सुरक्षा को लेकर प्रतिबद्ध है। जो भी कदम उठाने होंगे, हम उठाएंगे।"
विज्ञापन


मोदी ने कहा कि कांग्रेस विकास के मुद्दे पर चुनाव नहीं लड़ सकती है, इसलिए वो एक झूठ बोलते हैं जिसके लिए तथ्यों की जरूरत नहीं होती। लेकिन भाजपा जनता के प्रति जवाबदेह है। हम हर मुद्दे को लोगों के सामने रखते हैं। 

सैम पित्रोदा पर पलटवार
सैम पित्रोदा के 1984 सिख दंगों पर 'हुआ तो हुआ' वाले बयान पर पीएम ने कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा, "ये कांग्रेस की मानसिकता का प्रतिबिंब है। राजीव गांधी ने कहा था एक बड़ा पेड़ गिरता है तो जमीन हिलती है। कई आयोग बने किसी को सजा नहीं मिली। कमलनाथ को पंजाब का प्रभारी बना दिया था। जब पंजाब में विरोध हुआ तो हटाया और आज उन्हें मुख्यमंत्री बना दिया। कांग्रेस इसी अहंकार से भरी है। उनकी यही मानसकिता है कि हुआ तो हुआ। ये कांग्रेस की रग-रग में भरा है। इसी अहंकार ने उन्हें 44 सीट पर लाकर खड़ा कर दिया। अब जनता उन्हें इससे भी नीचे पहुंचाएगी।"
विज्ञापन


तीसरे मोर्चे की संभावनाओं पर
तेलंगाना के मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव और आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू की विपक्ष के तमाम नेताओं से बातचीत को लेकर मोदी ने कहा, "पहले तीन चरणों में वो मोदी को गाली दे रहे थे। जब उन्होंने देखा कि हवा किस ओर बह  रही है तो वो ईवीएम को गालियां देने लगे। जैसे क्रिकेट में कई बार बल्लेबाज अंपायर को गाली देने लगता है, वो चुनाव आयोग को कोस रहे हैं।"
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें