फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मायावती ने दी कमलनाथ सरकार को समर्थन वापस लेने की धमकी, कांग्रेस को बताया दोहरे चरित्र की पार्टी

Tue, 30 Apr 2019 10:02 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
मायावती-कमलनाथ
विज्ञापन

बसपा प्रमुख मायावती ने मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार को समर्थन जारी रखने पर पुनर्विचार की धमकी दी है। उन्होंने ट्वीट कर आरोप लगाया है कि सरकारी मशीनरी के दुरुपयोग मामले में कांग्रेस भी बीजेपी से कम नहीं है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के गुना लोकसभा सीट पर बीएसपी उम्मीदवार को कांग्रेस ने डरा-धमकाकर जबर्दस्ती बैठा दिया है। मायावती ने आगे लिखा है- बीएसपी इस सीट पर अपने सिंबल पर ही लड़कर इसका जवाब देगी।

कांग्रेस सरकार को समर्थन जारी रखने पर भी पुनर्विचार करेगी। बता दें कि एमपी के गुना-शिवपुरी लोकसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ बीएसपी उम्मीदवार लोकेंद्र सिंह राजपूत खड़े थे। लेकिन बाद में वह कांग्रेस में शामिल हो गए। इससे मायावती नाराज हैं और उन्होंने अपनी यह नाराजगी खुलेआम जाहिर भी कर दी है।
विज्ञापन

 

क्या है मध्य प्रदेश विधानसभा में सीटों की स्थिति?

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 114 सीटें जीती थीं। जबकि भारतीय जनता पार्टी के खाते में 109 सीटें आई थीं। बीएसपी ने दो सीटें और समाजवादी पार्टी ने एक सीट जीती थी। वहीं, अन्य के खाते में पांच सीटें आई थी। कांग्रेस सूबे में बीएसपी के समर्थन से सरकार चला रही है। कांग्रेस को बहुमत के लिए 116 सीटें चाहिए थी और बीएसपी ने सरकार को समर्थन दिया था। लेकिन लोकसभा चुनाव में कांग्रेस और बीएसपी के बीच सीटों को लेकर बात नहीं बन पाई। मायावती ने कांग्रेस पर मांग को अनसुना करने का भी आरोप लगाया। ऐसे में अब मायावती ने सरकार से समर्थन वापस लेने पर फिर से विचार करने की बात कह डाली है।

मायावती ने कांग्रेस को बताया दोहरे चरित्र वाली पार्टी

मायावती ने इस पूरे मामले को लेकर दो ट्वीट किए हैं। एक ट्वीट में समर्थन वापस लने की धमकी दी है। जबकि दूसरे ट्वीट में कांग्रेस को दोहरे चरित्र वाली पार्टी बताया है। उन्होंने ट्वीट में लिखा है- यूपी में कांग्रेसी नेताओं का यह प्रचार कि बीजेपी भले ही जीत जाए किन्तु बसपा-सपा गठबंधन को नहीं जीतना चाहिए, यह कांग्रेस पार्टी के जातिवादी, संकीर्ण व दोगले चरित्र को दर्शाता है। अतः लोगों का यह मानना सही है कि बीजेपी को केवल हमारा गठबंधन ही हरा सकता है। लोग सावधान रहें।
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें