फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनोज सिन्हा की धमकी, कहा- भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ डाली टेढ़ी निगाह तो आंखें नहीं रहेंगी

Fri, 19 Apr 2019 08:18 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मनोज सिन्हा - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

गाजीपुर से लोकसभा चुनाव लड़ रहे केंद्रीय मंत्री मनोज सिन्हा ने धमकी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई व्यक्ति भाजपा कार्यकर्ताओं की तरफ उंगली उठाएगा तो उसे केवल चार घंटे में उसकी कीमत चुकानी होगी। सिन्हा ने यह धमकी, गाजीपुर जिला मुख्यालय से करीब 40 किलोमीटर दूर सैदपुर इलाके में किसान पंचायत सम्मेलन को संबोधित करते वक्त दी।

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता भ्रष्टाचार और आपराधिक गतिविधियों के जरिए अर्जित आय खत्म करने के लिए तैयार हैं। मैं आपको आश्वस्त कर सकता हूं कि अगर किसी भाजपा कार्यकर्ता की तरफ कोई भी उंगली उठी तो चार घंटों में वह उंगली सलामत नहीं रहेगी। 

सिन्हा ने कहा कि गाजीपुर में पूर्वांचल का कोई भी अपराधी नहीं घुस सकता और भाजपा कार्यकर्ताओं को तिरछी निगाह से नहीं देख सकता। अगर कोई ऐसा करता है तो उसकी आंखें नहीं रहेगी। बता दें कि सिन्हा बाहुबली मुख्तार अंसारी के भाई अफजल अंसारी के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें