फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुस्लिम मतदाताओं को मेनका गांधी की चेतावनी भरी अपील, वोट नहीं तो मदद नहीं

Fri, 12 Apr 2019 04:08 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
केंद्रीय मंत्री व सुल्तानपुर से भाजपा प्रत्याशी मेनका गांधी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री मेनका गांधी ने सुलतानपुर में इशारों में मुस्लिम मतदाताओं को चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि मैं मुस्लिमों के समर्थन से जीतना चाहती हूं। अगर वह मुझे वोट नहीं करेंगे तो मैं उनकी सहायता नहीं करूंगी। उन्होंने अपनी बात जारी रखते हुए वहां मौजूद लोगों से ही सवाल कर दिया। कहा- ये बात सही है कि नहीं? ये आपको पहचानना पड़ेगा।

विज्ञापन


उन्होंने अपना भाषण जारी रखते हुए कहा कि मैं चुनाव पहले ही जीत चुकी हूं। मैं यहां खुले दिल से और खुले मन से आई हूं। आपको कल मेरी जरूरत पड़ेगी। ये चुनाव है, मैं पार कर चुकी हूं। इस दौरान उन्होंने विपक्ष पर निशाना साधा। 
मेनका की ये सभा, भाजपा अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष अजादार हुसैन के गांव में आयोजित की गई थी। 

उन्होंने कहा कि ये जीत आपके बिना भी होगी, आपके साथ भी होगी और ये चीज आपको सब जगह फैलानी पड़ेगी। मैं दोस्ती का हाथ लेकर आई हूं। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव नतीजे आएंगे। उसमें 100 वोट या 50 वोट निकलेंगे। उसके बाद जब आप काम के लिए आएंगे तो वही होगा मेरे साथ। इसलिए जब आप मेरे ही हो तो क्यूं नहीं मेरे ही रहो।
विज्ञापन


भाजपा की उम्मीदवार मेनका गांधी इस बार सुलतानपुर से लड़ रही हैं। ये सीट 2014 में वरुण गांधी ने जीती थी जो अब मेनका की मौजूदा सीट पीलीभीत चले गए हैं। 
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें