फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिलीगुड़ी में राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उतरने की नहीं मिली इजाजत

Fri, 12 Apr 2019 07:44 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
राहुल गांधी- ममता बनर्जी
विज्ञापन

देश में लोकसभा चुनाव 2019 का प्रचार चरम पर है। सभी नेता देश भर में घूम-घूम कर रैली कर रहे हैं। इस बीच पश्चिम बंगाल के सिलीगुड़ी में कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति नहीं मिली है। 14 अप्रैल को राहुल गांधी की सिलीगुड़ी में रैली है। लेकिन स्थानीय प्रशासन ने उनके हेलिकॉप्टर को उतरने की अनुमति देने से इनकार कर दिया है। 

विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले भी पश्चिम बंगाल में भाजपा अध्यक्ष अमित शाह और उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विमान को उतरने की अनुमति नहीं मिली थी। कुछ दिन पहले ही राहुल गांधी ने ममता बनर्जी के एक बयान पर पलटवार किया था। ममता बनर्जी ने कांग्रेस पर आरोप लगाया था कि कांग्रेस भाजपा के खिलाफ एकजुट होकर नहीं लड़ रही है।

कांग्रेस अध्यक्ष ने इसका जवाब देते हुए कहा था कि कांग्रेस ने कभी भी भाजपा के साथ गठबंधन नहीं किया है जबकि ममता बनर्जी भाजपा के साथ गठबंधन कर चुकी हैं।
विज्ञापन


पश्चिम बंगाल में लोकसभा की 42 सीटें हैं। यहां सभी सात चरणों में मतदान होना है। गुरुवार को पश्चिम बंगाल की दो सीटों पर प्रथम चरण का मतदान हुआ। लोगों ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया और मतदान प्रतिशत करीब 81 फीसदी रहा। 
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें