फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता का चढ़ा पारा, कहा- चुनाव आयोग ने मोदी-शाह के दबाव में घटाया प्रचार का समय

Wed, 15 May 2019 10:01 PM IST
अमित मंडल चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Mamata Banerjee - फोटो : PTI
विज्ञापन

प. बंगाल में तृणमूल कांग्रेस और भाजपा के बीच मचा सियासी संग्राम खत्म होने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को दोनों तरफ से दिन भर आरोप प्रत्यारोप का दौर चलता रहा। ममता बनर्जी ने विद्यासागर की मूर्ति तोड़े जाने के विरोध में मार्च किया और फिर रात में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने पीएम मोदी, अमित शाह और चुनाव आयोग को ही निशाने पर लिया। 

विज्ञापन


ममता बनर्जी ने प्रेस वार्ता में कहा- अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई की जाए। शाह को नोटिस क्यों नहीं दिया गया। शाह के इशारे पर चुनाव आयोग ने रोक लगाई। शाह ने बंगालियों का अपमान किया। अन्याय अमित शाह ने किया और सजा हमें मिली है। प्रचार का समय घटाने का फैसला चुनाव आयोग का नहीं बल्कि मोदी का है। मोदी ने मूर्ति तोड़ने की निंदा भी नहीं की। 

 
क्या क्या कहा ममता ने 

अमित शाह ने अपनी सभाओं के जरिए हिंसा फैलाई। ईश्वर चंद्र विद्यासागर की मूर्ति तोड़ी गई लेकिन पीएम मोदी ने खेद नहीं जताया। बंगाल की जनता ने इसे गंभीरता से लिया है, अमित शाह के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। बंगाल में चुनाव प्रचार पर एक दिन पहले ही रोक के मामले में ममता ने कहा- आज अमित शाह ने प्रेस कांफ्रेंस की, चुनाव आयोग को धमकाया, क्या ये उसका नतीजा है? बंगाल भयभीत नहीं है। बंगाल को इसलिए निशाना बनाया जा रहा है क्योंकि मैं मोदी के खिलाफ बोल रही हूं। 
विज्ञापन


ममता ने आरोप लगाया कि चुनाव आयोग भाजपा के इशारे पर काम कर रहा है। ये अप्रत्याशित फैसला है। कल की हिंसा अमित शाह की वजह से हुई थी। चुनाव आयोग ने क्यों नहीं उन्हें नोटिस जारी किया? गुंडे बाहर से लाए गए थे और भगवा वस्त्र पहने हुए थे। चुनाव आयोग का फैसला गलत है और राजनीतिक रूप से पक्षपाती है। पीएम मोदी को कल दो रैलियों का वक्त दे दिया गया है। 
विज्ञापन


इस दौरान ममता ने पीएम मोदी पर निजी हमला करते हुए कहा, नरेंद्र मोदी, जब आप अपनी पत्नी का ध्यान नहीं रख सकते हैं तो देश का ध्यान कैसे रखेंगे?

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें