फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ममता बनाम मोदी: 'दीदी' के साथ आया पूरा विपक्ष, जानें किस नेता ने क्या कहा

Thu, 16 May 2019 05:40 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, कोलकाता
विज्ञापन
mamata banerjee(File Photo)
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में हिंसा के बाद चुनाव आयोग के सख्त निर्णय की टीएमसी समेत विपक्ष की कई पार्टियों ने आलोचना की है। अमित शाह के रोड शो के दौरान हुई हिंसा के लिए टीएमसी और भाजपा ने एक-दूसरे पर आरोप लगाया है। वहीं, ममता बनर्जी ने उनके साथ खड़े होने के लिए ट्वीट कर बसपा प्रमुख मायावती, अखिलेश, कांग्रेस और चंद्रबाबू नायडू का आभार जताया है। ममता ने अपने ट्विटर एकाउंट पर लिखा कि बंगाल की जनता के साथ खड़ा होने के लिए आप सबका आभार। भाजपा के निर्देश में चुनाव आयोग का पक्षपातपूर्ण रवैया लोकतंत्र पर हमला है। पश्चिम बंगाल के लोग इसका कड़ा जवाब देंगे।

विज्ञापन

 
मालूम हो कि चुनाव आयोग ने बंगाल की हिंसा पर एक्शन लेते हुए चुनाव प्रचार की समय सीमा कम कर दी। अब शुक्रवार शाम पांच बजे की जगह गुरुवार रात 10 बजे ही चुनाव प्रचार का शोर थम जाएगा। वहीं, आयोग ने बंगाल के गृह सचिव अत्रि भट्टाचार्य और सीआईडी के एडीजी राजीव कुमार को भी उनके पद से हटा दिया। इसके बाद ममता आयोग पर भड़क उठीं। ममता को विपक्षी पार्टियों का भी साथ मिला। 

मायावती ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि भाजपा की वजह से बंगाल में हिंसा हुई। चुनाव आयोग ने पीएम मोदी और भाजपा के दबाव में फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि आज पीएम मोदी की दो रैलियां होनी है और इसे देखते हुए इन रैलियों के बाद ही चुनाव प्रचार रुकेगा। बसपा के बाद कांग्रेस ने भी चुनाव आयोग पर निशाना साधा है। उन्होंने ट्वीट किया कि पीएम मोदी और भाजपा ने एक सोची-समझी रणनीति के तहत ममता सरकार को काफी लंबे समय से टारगेट किया हुआ है। 
विज्ञापन

 

 

विज्ञापन

चंद्रबाबू, अखिलेश, येचुरी और केजरीवाल ने की थी आलोचना

कोलकाता में विपक्ष की महारैली(File Photo) - फोटो : PTI
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने कहा कि आयोग केंद्र सरकार के दबाव में काम कर रहा है। आयोग निष्पक्षता के लिए जाना जाता है, लेकिन बंगाल में पीएम मोदी की रैली का ध्यान रखा। आंध्रप्रदेश के सीएम चंद्रबाबू नायडू ने कहा कि पहले भाजपा ने सीबीआई, आईटी और ईडी से बंगाल की सरकार गिराने की कोशिश की, अब सीधे हिंसा पर उतर आई है। वहीं, सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग ने अलोकतांत्रिक फैसला किया है। भाजपा हार के डर से बंगाल में अराजकता फैला रही है।
 

माकपा महासचिव सीताराम येचुरी ने भी चुनाव आयोग के फैसले पर सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने रात 10 बजे प्रचार क्यों रोकने को कहा। क्या, पीएम नरेंद्र मोदी को रैली करने देने के लिए? इधर, दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने भी चुनाव आयोग के फैसले के बाद भाजपा पर हमला बोला। कहा कि इसी विचारधारा ने गांधी की हत्या की। बंगाल के लोग मोदी-शाह की इस हिंसा का उचित उत्तर देंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें