महासंग्राम- क्या हैं हाजीपुर की जनता के मुद्दे?
- फोटो : Amar Ujala
लोकसभा चुनाव 2019 के लिए सबसे बड़ी कवरेज करने अमर उजाला का चुनावी रथ निकल पड़ा है। इस बार चुनाव रथ बिहार के कई शहरों में पहुंच रहा है। राल्को टायर महासंग्राम चुनावी रथ, राजनीतिक दलों से लेकर छात्र-छात्राओं, व्यापारियों, युवाओं और समाज के अनेक वर्गों से उनकी राय ले रहा है।
मतदाता चुनाव को लेकर क्या सोचते हैं? वे अपने भावी सांसद या जनप्रतिनिधियों से क्या उम्मीदें रखते हैं? इन्हीं तमाम सवालों और उनके जवाब जानने के लिए अमर उजाला का चुनाव रथ पहुंचा रामविलास पासवान के संसदीय क्षेत्र हाजीपुर।
1977 में हाजीपुर लोकसभा सीट को अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किया गया। इसके पूर्व इस सीट पर कांग्रेस का दबदबा रहा। रामविलास पासवान इस सीट से आठ बार निर्वाचित हो चुके हैं। इसबार के लोकसभा चुनाव में हाजीपुर सीट पर राजद ने शिवचंद्र राम को प्रत्याशी बनाया है।
गौरतलब है कि 2014 लोकसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी के उम्मीदवार रामविलास पासवान चुनाव जीते थे। वहीं कांग्रेस उम्मीदवार संजीव प्रसाद टोनी 13 फीसदी वोटों के साथ दूसरे जबकि जदयू उम्मीदवार राम सुंदर दास पांच फीसदी वोटों के साथ तीसरे नंबर पर रहे।
यहां देखें वीडियो-