फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हिमाचल में यहां रैली करेंगे राहुल गांधी, प्रियंका का रोड शो

Sat, 27 Apr 2019 10:29 AM IST
Krishan Singh न्यूज डेस्क, अमर उजाला, शिमला
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का ऊना दौरा फाइनल हो गया है। राहुल 15 मई को हमीरपुर संसदीय क्षेत्र में चुनावी माहौल गरमाएंगे। एआईसीसी महासचिव प्रियंका वाड्रा का रोड शो अब ठियोग और चंबा में होगा।

विज्ञापन


इस दौरान चुनावी रैली भी हो सकती है। लोकसभा चुनाव प्रचार के लिए हिमाचल में कांग्रेस के स्टार प्रचार 6 से 17 मई के बीच आएंगे। पार्टी सूत्रों से मालूम हुआ है कि राहुल गांधी की दूसरी रैली 15 मई को ऊना में कराने का फैसला हुआ। इससे पहले राहुल गांधी की रैली कांगड़ा में पहले ही तय हो चुकी है।

ऊना में राहुल गांधी की दूसरी चुनावी रैली होगी। इसमें ऊना के आसपास के जिलों से लोगों की भीड़ जुटाकर शक्ति प्रदर्शन भी करेंगे। इसके अलावा स्टार प्रचारक नवजोत सिंह सिद्धू, कमल नाथ, शत्रुघ्न सिन्हा, कैप्टन अमरिंदर सिंह, भूपेंद्र सिंह हुड्डा आएंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें