फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोकसभा चुनाव 2019: अमर उजाला का चुनाव रथ आज पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में

Thu, 14 Mar 2019 01:01 PM IST
Prabudhh Jain चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
वाराणसी में मोदी (फाइल) - फोटो : PTI
विज्ञापन
बढ़ती चुनावी सरगर्मी के बीच अमर उजाला का राल्को टायर महासंग्राम चुनाव रथ पहुंच गया है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी। वाराणसी के मशहूर अस्सी घाट पर जनता और जनप्रतिनिधियों के साथ जमेगी चौपाल जिसमें होंगे लोगों के सवाल और नेताओं के जवाब। अगर आप भी हैं वाराणसी के निवासी औ अपने नेताओं से कोई सवाल पूछना चाहते हैं तो शाम 4 बजे जरूर पहुंचिये बनारस के अस्सी घाट पर। 
विज्ञापन


वाराणसी कोई आम सीट नहीं है। 2014 में नरेंद्र मोदी वाराणसी और वड़ोदरा दोनों लोकसभा सीटों से चुनाव लड़े थे लेकिन बाद में उन्होंने वाराणसी को ही अपना संसदीय क्षेत्र बनाया। इस लिहाज से इस लोकसभा क्षेत्र की अहमियत काफी बढ़ जाती है। पिछले आम चुनाव में मोदी को केजरीवाल ने भी चुनौती देने की कोशिश की लेकिन वो हार गए। इस बार भी वाराणसी की जंग उतनी ही दिलचस्प रहने वाली है। भीम आर्मी के चंद्रशेखर ने यहीं से ताल ठोकने का एलान किया है तो कुछ दबे सुरों में ममता बनर्जी के वाराणसी से खड़े होने की आवाजें भी सियासी फिजा में जगह बना रही हैं। 2014 से अब तक गंगा में काफी पानी बह चुका है। इस बार के चुनाव में कांग्रेस की ओर से प्रियंका गांधी पूर्वी उत्तर प्रदेश की कमान संभाल रही हैं। यानी मुकाबला दिलचस्प रहने वाला है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें