फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी चैनलों से बोले कुमारस्वामी- हम आपको कार्टून लगते हैं? कह दी 'मीडिया कंट्रोल कानून' लाने की बात

Mon, 20 May 2019 02:47 PM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
HD Kumaraswamy
विज्ञापन

कर्नाटक के मुख्यमंत्री और जेडीएस नेता एचडी कुमारस्वामी ने रविवार को टीवी समाचार चैनलों पर राजनेताओं का मजाक उड़ाने की आलोचना की। उन्होंने टीवी चैनलों से पूछा कि क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं। उन्होंने कहा कि आप(मीडिया) हमारे नाम का दुरुपयोग करके उनकी मदद करने की कोशिश कर रहे हैं। 

विज्ञापन

 


कुमारस्वामी ने कहा कि मैं एक कानून लाने की सोच रहा हूं। आपने हम राजनेताओं के बारे में क्या सोचा है? आपको लगता है कि हम बेरोजगार हैं? क्या हम आपको कार्टून कैरेक्टर लगते हैं? आपको हर चीज को मजाकिया तरीके से दिखाने का अधिकार किसने दिया?

मैसूर में एक सार्वजनिक बैठक के दौरान एचडी कुमारस्वामी संबोधित कर रहे थे। कर्नाटक में जेडीएस-कांग्रेस गठबंधन के लंबे समय तक बने रहने पर सवाल उठाने के लिए भी उन्होंने मीडिया की आलोचना की। उन्होंने कहा कि यह गठबंधन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की शुभेच्छाओं के साथ आगे बढ़ता रहेगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें