फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्वरा भास्कर से लेकर जिग्नेश तक....आतिशी के प्रचार में जुटे ये दिग्गज, गौतम गंभीर से है टक्कर

Tue, 07 May 2019 07:13 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
आतिशी-स्वरा भास्कर
आतिशी मार्लेना, आम आदमी पार्टी के टिकट पर पूर्वी दिल्ली लोकसभा सीट से चुनाव मैदान में हैं। उनकी टक्टर क्रिकेट से राजनीति में आए भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर से है। आतिशी इनदिनों अपने चुनाव प्रचार में जोर-शोर से जुटी हुई हैं। बॉलीवुड अभिनेत्री स्वरा भास्कर से लेकर गुजरात से निर्दलीय विधायक जिग्नेश मेवानी तक आतिशी के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं। दिल्ली में छठे चरण के लिए 12 मई को वोटिंग होनी है। उससे पहले तमाम दिग्गज चुनाव मैदान में अपना पूरा दम-खम दिखाने में जुटे हुए हैं। गौतम गंभीर के सेलिब्रिटी स्टेट्स के सामने आतिशी के लिए भी सेलिब्रिटी चुनाव प्रचार में जुटे हुए हैं। हालांकि, आतिशी का खुद ही मानना है कि जनता स्टार नहीं बल्कि ऐसा प्रतिनिधि चाहती है जो हमेशा उनके लिए तत्पर हो। ऑक्सफॉर्ड ग्रेजुएट आतिशी, इस सीट पर कांग्रेस को नहीं, बल्कि भाजपा को अपना मुख्य प्रतिद्वंदी मानती है। आइए एक नजर डालते हैं आतिशी के लिए अब तक किन-किन दिग्गजों ने चुनाव प्रचार किया है... 
विज्ञापन

2 of 5
आतिशी के लिए प्रचार करती स्वरा भास्कर
37 साल की आतिशी मार्लेना ने हालांकि इनदिनों अपने नाम से 'मार्लेना' हटा लिया है लेकिन आधिकारिक तौर पर यह उपनाम अभी भी उनके साथ लगा हुआ है। आतिशी, भाजपा के प्रत्याशी गौतम गंभीर को 'नौसिखिया 'करार दे चुकी हैं। हाल ही में उन्होंने कहा था कि जनता बड़ी हस्तियों को देखना तो चाहती है लेकिन प्रतिनिधि नहीं बनाना चाहती है। आतिशी के लिए मंगलवार को स्वरा भास्कर और जिग्नेश मेवानी ने चुनाप प्रचार किया है। स्वरा ने आतिशी के लिए पूर्वी दिल्ली के गांधीनगर में प्रचार किया। स्वरा इससे पहले बेगूसराय में कन्हैया कुमार के लिए भी प्रचार कर चुकी हैं।
विज्ञापन

3 of 5
आतिशी-जिग्नेश मेवानी
जिग्नेश मेवानी पहले भी आतिशी के लिए चुनाव प्रचार कर चुके हैं। उन्होंने सीमापुरी में आतिशी के लिए प्रचार किया था और इस दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला भी बोला था। जिग्नेश ने कहा था- मैं गुजरात से हूं लेकिन झूठ नहीं बोलता। उनकी यह बात सुनकर जनसभा में जोरों से तालियां बजी थी। जिग्नेश ने कहा था कि जिन चंद युवाओं को वे देश की संसद में देखना चाहते हैं उनमें आतिशी सबसे आगे हैं।

4 of 5
आतिशी-कफील खान

आतिशी के लिए डॉक्टर कफील अहमद भी प्रचार कर चुके हैं। कफील अहमद दो साल पहले उस वक्त सुर्खियों में आए थे जब गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में ऑक्सीजन की कमी के चलते 60 बच्चों ने दम तोड़ दिया था। रविवार को आतिशी के लिए प्रचार करने के दौरान कफील ने भाजपा और गौतम गंभीर पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि गौतम गंभीर स्व-केंद्रित व्यक्ति हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
आतिशी-प्रकाश राज
आतिशी के लिए दक्षिण भारतीय फिल्मों के दिग्गज अभिनेता प्रकाश राज भी प्रचार कर चुके हैं। प्रकाश राज ने आतिशी के लिए 6 मई को प्रचार किया था। हालांकि, प्रकाश राज ने आप के ही उम्मीदवार राघव चड्डा के लिए भी प्रचार किया है। प्रकाश राज का कहना था कि वह दिल्ली की सभी सातों सीटों पर आम आदमी पार्टी के लिए प्रचार करेंगे।   
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें