फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी की 13 सहित 71 लोकसभा सीटों पर रण का चौथा चरण

Sun, 28 Apr 2019 09:08 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
चौथे चरण में 71 सीटों पर मतदान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

लोकतंत्र के सबसे बड़े रण लोकसभा चुनाव के चौथा चरण में सोमवार को वोट डाले जाएंगे। इस चरण में नौ राज्यों की 71 सीटों पर लोग अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें उत्तर प्रदेश की 13 सीटें शाहजहांपुर, खीरी, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, कानपुर, अकबरपुर, जालौन, झांसी और हमीरपुर शामिल हैं। तीसरे चरण की तरह इस चरण में भी भाजपा के नेतृत्व वाले एनडीए की प्रतिष्ठा दांव पर है।

विज्ञापन


एनडीए ने 2014 के चुनाव में इन 71 सीटों में से 56 पर जीत हासिल की थी जिनमें से 45 भाजपा के पास थीं। चौथे चरण में राजस्थान (13), पश्चिम बंगाल (8), ओडिशा (6), झारखंड (3), मध्य प्रदेश (6), महाराष्ट्र (17) और बिहार (5) की सीटों पर मतदान होगा। इसके अलावा जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर भी वोटिंग होगी, इस पर 23 अप्रैल को भी वोट डाले गए थे। इस सीट पर तीन चरण में मतदान कराया जा रहा है।

चौथे चरण में कुल 961 उम्मीदवार मैदान में हैं, जिनकी किस्मत का फैसला 12.79 करोड़ मतदाता करेंगे। इस चरण के लिए 1.40 लाख मतदान केंद्र बनाए गए हैं। तीन चरणों में लोकसभा की 302 सीटों पर मतदान हो चुका है। अगले तीन चरणों में 168 सीटों पर वोट डाले जाएंगे। 
विज्ञापन


इन दिग्गजों की किस्मत दांव पर

डिंपल यादव, सलमान खुर्शीद, साक्षी महाराज, बैजयंत पांडा, कन्हैया कुमार, गिरिराज सिंह, उपेंद्र कुशवाहा, बाबुल सुप्रियो, मुनमुन सेन, राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह, गजेंद्र सिंह शेखावत, मानवेंद्र सिंह, दुष्यंत सिंह, पूनम महाजन, प्रिया दत्त, उर्मिला मातोंडकर, नकुल नाथ, वैभव गहलोत, शताब्दी रॉय, मिलिंद देवड़ा

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें