लोकसभा चुनाव के चौथे चरण का मतदान 29 अप्रैल को है। इस चुनाव में भरपूर करोड़पति हैं और लखपति भी हैं। सिर्फ महिला उम्मीदवारों की कमी खलेगी। वजह, इस चुनाव में मात्र 12.34 फीसदी महिलाएं हैं। महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल और उत्तरप्रदेश में छह-छह महिलाएं चुनाव लड़ रही हैं तो बाकी राज्यों में इनकी संख्या कहीं एक-दो है तो कहीं पांच है।
| राज्य | उम्मीदवार | पोलिंग बूथ |
| बिहार | 66 | 8834 |
| जम्मू कश्मीर | 18 | 433 |
| झारखंड | 59 | 3013 |
| मध्यप्रदेश | 108 | 13491 |
| महाराष्ट | 323 | 33314 |
| उड़ीसा | 52 | 10792 |
|
राजस्थान |
115 | 28182 |
| उत्तरप्रदेश | 154 | 27513 |
| पश्चिम बंगाल | 68 | 15277 |
उत्तरप्रदेश में शाहजहांपुर, खेड़ी, हमीरपुर, जालौन, हरदोई, मिश्रिख, उन्नाव, फर्रुखाबाद, इटावा, कनौज, कानपुर, अकबरपुर और झांसी सीट पर मतदान होगा। झारखंड में चतरा, लोहारदगा और पलामू सीट पर वोट डाले जाएंगे। बिहार में दरभंगा, उजियारपुर, समस्तीपुर, बेगूसराय और मुंगेर सीट पर मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर की अनंतनाग सीट पर सिर्फ कुलगाम जिले में वोटिंग कराई जाएगी।
महाराष्ट्र में नंदूरबार, धुले, डिंडोरी, नासिक, पालघर, भिवंडी, कल्याण, ठाणे, मुंबई, मुंबई उत्तर-पश्चिम, मुंबई उत्तर-पूर्व, मुंबई उत्तर-मध्य, मुंबई दक्षिण-मध्य, मुंबई दक्षिण, मावल, शिरूर और शिर्डी में वोट पड़ेंगे। उड़ीसा के मयूरभंज, बालासोर, भद्रक, जाजपुर, केंद्रपाड़ा व जगतसिंहपुर में मतदान होगा। पश्चिम बंगाल में बेहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट, बर्धमान पूर्व, बर्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर और बीरभूम सीट पर वोटिंग होगी।