फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पांचवे चरण के लिए चुनाव प्रचार थमा, सोमवार को सात राज्यों की 51 सीटों के लिए होगा मतदान

Sun, 05 May 2019 03:56 AM IST
अमर शर्मा अमर उजाला ब्यूरो, नई दिल्ली
विज्ञापन
पांचवे चरण में 51 सीटों पर मतदान - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव-2019 के पांचवे चरण के लिए प्रचार का दौर शनिवार की शाम को थम गया। अब सोमवार को सात राज्यों की 51 सीटों पर करीब 2 करोड़ 47 लाख मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
विज्ञापन


पांचवे चरण में उत्तर प्रदेश में तराई, अवध व बुंदेलखंड क्षेत्र की 14 सीट पर 181 उम्मीदवार खड़े हुए हैं। इनमें लखनऊ, अमेठी, रायबरेली, सीतापुर, धौरहरा, मोहनलालगंज, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, केसरगंज, फैजाबाद, बहराइच और गोंडा सीट शामिल हैं। भाजपा के लिए यह चरण बेहद अहम है, जिसने 2014 में यूपी की 14 सीटों में से 12 पर झंडा फहराया था।

इसके अलावा बिहार की 5, जम्मू-कश्मीर की 2, मध्य प्रदेश की 7, राजस्थान की 12, झारखंड की 4 और पश्चिम बंगाल की 7 सीटों पर मतदान होगा। जम्मू-कश्मीर में लद्दाख के अलावा अनंतनाग सीट पर हो रहे चरणबद्ध मतदान में पुलवामा और शोपियां विधानसभा क्षेत्रों में मतदान होगा।

इन चेहरों पर निगाहें

राजनाथ सिंह (लखनऊ), सोनिया गांधी (रायबरेली), राहुल गांधी (अमेठी), स्मृति ईरानी (अमेठी), पूनम सिन्हा (लखनऊ), जयंत सिन्हा (हजारीबाग), राज्यवर्धनसिंह राठौड़ (जयपुर ग्रामीण), कृष्णा पूनिया (जयपुर ग्रामीण), अर्जुनराम मेघवाल (बीकानेर)।

महोबा में ईवीएम गायब होने के मामले में 9 पर मुकदमा दर्ज

लोकसभा चुनावों के चौथे चरण में यूपी के महोबा जिले में बूथ से ईवीएम गायब होने के मामले में 9 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पनवाड़ी ब्लॉक के नौगांव फदना के बूथ संख्या 127 से गायब हुई ईवीएम 15 घंटे बाद लावारिस हालत में बरामद हुई थी। पीठासीन अधिकारी समेत मतदेय स्थल के सभी कर्मियों को हिरासत में लिया गया था। शनिवार को चार मतदान कर्मियों और पांच सुरक्षा कर्मियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें