फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या कन्हैया कुमार ने चुनाव प्रचार में अफजल गुरु की तस्वीर का इस्तेमाल किया?

Sun, 05 May 2019 12:46 PM IST
Prachi Priyam चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कन्हैया कुमार की वयरल तस्वीर
विज्ञापन

बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार अपने चुनाव प्रचार को लेकर कई बार चर्चा में रह चुके हैं। इन दिनों उनकी एक रैली की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में यह दिख रहा है कि कन्हैया अपनी प्रचार गाड़ी पर संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की तस्वीर लगा कर घूम रहे हैं। इसे शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि कन्हैया कुमार रोड शो में अफजल की तस्वीर लगा कर घूम रहा है। चुनाव आयोग इसकी इजाजत कैसे दे सकता है? गौरतलब है कि जेएनयू विवाद के बाद कन्हैया कुमार पर इससे पहले भी  ऐसे कई इल्जाम लगाए जा चुके हैं। इस बार भी इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों के बीच कन्हैया के लिए गुस्सा और आक्रोश दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से कन्हैया की आलोचना कर रहे हैं। 

विज्ञापन


 

क्या कहती है अमर उजाला की पड़ताल? 

अमर उजाला ने इस तस्वीर की पड़ताल की तो पता चला कि तस्वीर में नजर आ रहा दृश्य कन्हैया की रैली का ही है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल की जा रही है वो सही नहीं है। दरअसल असली तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से काट-छांट कर उसमें आतंकवादी अफजल गुरू की तस्वीर लगा दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन



जहां अफजल की तस्वीर दिख रही है, असल में वहां सीपीआई के चुनाव चिन्ह का फोटो लगा हुआ था। इसे छेड़-छाड़ कर ऐसा बना दिया गया है। 

अमर उजाला की पड़ताल में यह खबर गलत निकली।

आपके लिए

अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला , खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें