बिहार के बेगूसराय लोकसभा सीट से सीपीआई उम्मीदवार कन्हैया कुमार अपने चुनाव प्रचार को लेकर कई बार चर्चा में रह चुके हैं। इन दिनों उनकी एक रैली की तस्वीर सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है। इस तस्वीर में यह दिख रहा है कि कन्हैया अपनी प्रचार गाड़ी पर संसद हमले के दोषी अफजल गुरु की तस्वीर लगा कर घूम रहे हैं। इसे शेयर करते हुए लोग लिख रहे हैं कि कन्हैया कुमार रोड शो में अफजल की तस्वीर लगा कर घूम रहा है। चुनाव आयोग इसकी इजाजत कैसे दे सकता है? गौरतलब है कि जेएनयू विवाद के बाद कन्हैया कुमार पर इससे पहले भी ऐसे कई इल्जाम लगाए जा चुके हैं। इस बार भी इस तस्वीर को देखने के बाद लोगों के बीच कन्हैया के लिए गुस्सा और आक्रोश दिख रहा है। सोशल मीडिया पर लोग तरह-तरह से कन्हैया की आलोचना कर रहे हैं।
अमर उजाला ने इस तस्वीर की पड़ताल की तो पता चला कि तस्वीर में नजर आ रहा दृश्य कन्हैया की रैली का ही है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो तस्वीर वायरल की जा रही है वो सही नहीं है। दरअसल असली तस्वीर को फोटोशॉप की मदद से काट-छांट कर उसमें आतंकवादी अफजल गुरू की तस्वीर लगा दी गई है।
आपके लिए
अगर आपको भी सोशल मीडिया में वायरल हो रही किसी खबर पर संदेह है, तो कमेंट बॉक्स में लिखें। अमर उजाला , खबर की पड़ताल करेगा और सच्चाई आपके सामने होगी।