फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिग्विजय के लिए प्रचार कर रहे कंप्यूटर बाबा को चुनाव आयोग का नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Thu, 09 May 2019 10:06 PM IST
Trainee Trainee चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
कंप्यूटर बाबा - फोटो : ANI
विज्ञापन

मध्यप्रदेश के भोपाल से कांग्रेस के प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के लिए प्रचार में उतरे कंप्यूटर बाबा को चुनाव आयोग ने नोटिस जारी किया है। चुनाव आयोग ने भाजपा की ओर से की गई शिकायत के बाद कंप्यूटर बाबा को नोटिस जारी किया है। भाजपा का आरोप है कि दिग्विजय सिंह के लिए चुनावी प्रचार कर रहे कंप्यूटर बाबा सांप्रदायिक भावनाओं को भड़का रहे हैं। आयोग ने 24 घंटे के भीतर बाबा से जवाब देने को कहा है। 

विज्ञापन

 

मालूम हो कि राम मंदिर मुद्दे पर भाजपा से नाराज साधु-संतों ने बीते मंगलवार को भोपाल लोकसभा सीट से कांग्रेस प्रत्याशी दिग्विजय सिंह के समर्थन में हठ योग शुरू किया था, जहां दिग्जिवय सिंह, पत्नी अमृता सिंह के साथ पूजा और हवन करते नजर आए थे। इसकी अगुवाई कंप्यूटर बाबा कर रहे थे, जो राज्य सरकार में दर्जा प्राप्त मंत्री भी रह चुके हैं। कार्यक्रम के लिए तीन दिवसीय शिविर लगाया गया था।

शिकायत के बाद भोपाल के डीएम ने दिग्विजय सिंह और कंप्यूटर बाबा के तीन दिवसीय हठ योग शिविर की अनुमति, खर्च और दिग्विजय की भूमिका को लेकर जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन


गौरतलब है कि मध्यप्रदेश की भोपाल लोकसभा सीट पर कांग्रेस के दिग्विजय सिंह और भाजपा प्रत्याशी साध्वी प्रज्ञा के बीच मुकाबला है। दोनों के बीच छठे चरण के मतदान में 12 मई को टक्कर होनी है।
विज्ञापन



 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें