फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने दिया बाबुल सुप्रियो के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का आदेश

Mon, 29 Apr 2019 05:58 PM IST
ललित फुलारा चुनाव डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
Babul Supriyo
विज्ञापन

चुनाव आयोग ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बाबुल सुप्रियो के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए हैं। केंद्रीय मंत्री और भाजपा उम्मीदवार बाबुल सुप्रियो पर बूथ नंबर 199 में जबरन घुसने और पोलिंग एजेंट को धमकाने के आरोप में मुकदमा दर्ज करने के निर्देश दिए गए हैं।

 

विज्ञापन


बता दें कि चौथे चरण के मतदान में पश्चिम बंगाल की आठ सीटों के लिए वोटिंग हो रही है। वोटिंग के दौरान आसनसोल इलाके में जमकर हंगामा हुआ था। बाबुल सुप्रियो और पोलिंग एजेंट के बीच बहस हुई थी। इसके बाद टीएमसी और भाजपा कार्यकर्ता भी आपस में भीड़ गए थे। मामला इतना बढ़ गया था कि सुरक्षा कर्मियों को बल प्रयोग भी करना पड़ता था। बाबुल सुप्रियो ने टीएमसी कार्यकर्ताओं पर अपनी गाड़ी तोड़ने का भी आरोप लगाया था। इस सीट से बाबुल सुप्रियो के खिलाफ टीएमसी उम्मीदवार मुनमुन सेन मैदान में हैं। 

पश्चिम बंगाल के कई इलाकों में मतदान के दौरान हिंसा
पश्चिम बंगाल में चुनाव के दौरान हिंसा की खबरें आई थी। वरिष्ठ चुनाव अधिकारी के मुताबिक, बीरभूम सीट के नानूर, रामपुरहाट, नलहाटी और सिउरी इलाकों में प्रतिद्वंद्वी दलों के समर्थकों के बीच झड़पें हुईं, जिसमें कई लोग घायल हो गए। निर्वाचन क्षेत्र के दुबराजपुर इलाके में, मतदाताओं ने केंद्रीय बलों के साथ कथित तौर पर हाथापाई की, जब उन्हें मोबाइल फोन के साथ बूथों में प्रवेश करने से रोक दिया गया। अधिकारी ने कहा कि भीड़ को नियंत्रित करने के लिए सुरक्षाकर्मियों ने कथित तौर पर हवा में गोलियां चलाईं, जिसके बाद बूथों पर मतदान ठप हो गया।

विज्ञापन

उन्होंने बताया कि राज्य निर्वाचन कार्यालय को वर्द्धमान पूर्व निर्वाचन क्षेत्र के जेमुआ और बाराबनी क्षेत्रों से हिंसा की खबरें भी मिली हैं।उन्होंने  बताया, ‘‘बाराबनी में, एक मतदान केंद्र के बाहर टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा प्रत्याशी और केंद्रीय मंत्री बाबुल सुप्रियो के वाहन में कथित तौर पर  तोड़-फोड़ की, जबकि जेमुआ में उपद्रवियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद एक मतदान केंद्र से मतदाता भाग गए।’’  खबरों के अनुसार, सुप्रियो का एक बूथ के अंदर मतदान अधिकारियों के साथ झगड़ा हो गया, जिसके बाद टीएमसी समर्थकों ने उनके वाहन पर हमला कर दिया।

पश्चिम बंगाल की 8 लोकसभा सीटों पर हो रही है वोटिंग
वरिष्ठ चुनाव अधिकारी का कहना है कि पहले दो घंटों में मतदान शांतिपूर्ण रहा। हालांकि, उसके बाद झड़पों की खबरें सामने आने लगीं। हमने इनमें से प्रत्येक जगह से रिपोर्ट मांगी है। हमारे अधिकारी  स्थिति की निगरानी कर रहे हैं और स्वतंत्र एवं निष्पक्ष तरीके से चुनाव कराने के लिए उचित कदम उठा रहे हैं।’’  राज्य के आठ निर्वाचन क्षेत्रों- बहरामपुर, कृष्णानगर, राणाघाट (सुरक्षित), वर्द्धमान पूर्व (सुरक्षित), वर्द्धमान-दुर्गापुर, आसनसोल, बोलपुर (सुरक्षित) और बीरभूम में कुल 1,34,56,491 मतदाता सोमवार को 68 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला करने के लिए अपने मताधिकार का प्रयोग कर रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें