फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेमंत करकरे पर बयान को लेकर चुनाव आयोग का साध्वी प्रज्ञा को नोटिस, 24 घंटे में मांगा जवाब

Sat, 20 Apr 2019 04:22 PM IST
Abhishek Singh चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
साध्वी प्रज्ञा - फोटो : ANI
विज्ञापन

भोपाल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ रहीं भाजपा उम्मीदवार साध्वी प्रज्ञा को हेमंत करकरे पर दिए बयान को लेकर जिला चुनाव आयोग ने नोटिस भेजा है। आयोग ने साध्वी से 24 घंटे में जवाब मांगा है। साध्वी प्रज्ञा ने मुंबई हमले में शहीद आईपीएस अधिकारी हेमंत करकरे पर विवादित बयान दिया था जिसे लेकर हंगामा मच गया था। खुद पार्टी ने इस बयान से खुद को अलग कर लिया था।  

विज्ञापन

साध्वी ने हेमेंत करकरे पर विवादित बयान देते हुए कहा था कि मेरे द्वारा दिए श्राप की वजह से वह 26/11 के मुंबई आतंकी हमले में मारे गए थे। हालांकि भाजपा ने उसके कुछ देर बाद ही कहा कि यह उनकी निजी राय है। सालों तक उन्हें मिली शारीरिक और मानसिक प्रताड़ना इसकी वजह हो सकती है।

हेमंत करकरे पर टिप्पणी को लेकर मचे हंगामे के बाद साध्वी ने शुक्रवार रात अपना बयान वापस ले लिया था। साध्वी ने कहा, मुझे लगता है कि मेरी टिप्पणी से देश के दुश्मनों को लाभ होगा, इसलिए मैं अपने बयान को वापस लेती हूं और इसके लिए माफी मांगती हूं। यह मेरा निजी दर्द था। यदि मेरे शब्दों से कोई आहत हुआ है, तो मुझे इसके लिए खेद है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें