चुनाव आयोग ने शनिवार को 'इरोज नाउ' को अगले आदेश तक प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर आधारित वेब सीरीज की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग रोकने का आदेश दिया है। चुनाव आयोग ने मोदी पर बनी फिल्म पर प्रतिबंध लगाने के 10 अप्रैल के आदेश का हवाला देते हुए वेब सीरीज "मोदी-जर्नी ऑफ अ कॉमन मैन" नामक वेब सीरिज पर भी ऐसी ही रोक लगाने का निर्देश दिया।
चुनाव आयोग ने कहा कि स्वीकार्य तथ्यों और उपलब्ध सामग्री के मद्देनजर यह वेब सीरीज प्रधानमंत्री, राजनीतिक नेता और लोकसभा के मौजूदा चुनावों में उम्मीदवार नरेंद्र मोदी पर एक मूल वेब श्रृंखला है, जिसका प्रदर्शन नहीं किया जा सकता।
बता दें कि इससे पहले चुनाव आयोग नरेंद्र मोदी पर बनी फिल्म पर भी रोक लगा चुका है जिसमें विवेक ओबरॉय प्रमुख भूमिका निभा रहे हैं।