फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधानमंत्री ने कहा- जो कहते हैं मोदी जीत गए हैं वोट नहीं करोगे तो चलेगा, उनकी बातों में न आएं

Fri, 26 Apr 2019 05:00 PM IST
Abhishek Singh भाषा, वाराणसी
विज्ञापन
नरेंद्र मोदी - फोटो : ANI
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को जनता से अपील की कि वह ऐसे लोगों की बातों में ना आएं, जो कह रहे हैं कि मोदी जीत गए इसलिए वोट नहीं करने से चलेगा। मोदी ने वाराणसी से अपना नामांकन पत्र दाखिल करने के बाद कहा, "ऐसा माहौल कुछ लोग बनाने लगे हैं कि मोदी जी तो जीत गए इसलिए वोट नहीं करोगे तो चलेगा। कृपया करके ऐसे लोगों की बात में मत आइए। 

विज्ञापन


उन्होंने कहा कि मतदान आपका हक है और लोकतंत्र एक उत्सव इसलिए ज्यादा से ज्यादा लोगों को मतदान करना चाहिए।  मोदी ने कहा कि लोकतंत्र मजबूत करना चाहिए। सरकार मजबूत बनानी चाहिए। लोकतंत्र मजबूत करने के लिए मतदान करना चाहिए। 

उन्होंने मतदाताओं से अपील की, "मैं सभी मतदाताओं से प्रार्थना करूंगा कि सभी मतदाता जहां-जहां चुनाव बाकी हैं। अभी तीन चरण हुए हैं। बाकी जिन चरणों का मतदान बाकी है, सभी चरण में बहुत शांतिपूर्ण तरीके से लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मतदान करें। 
विज्ञापन


मोदी ने काशीवासियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि मैं काशीवासियों का अंत: करणपूर्वक आभार व्यक्त करता हूं। पांच साल के बाद फिर एक बार काशीवासियों ने मुझे आशीर्वाद दिया है। 

उन्होंने कहा कि एक प्रकार से कल शाम के पांच बजे से रात के चार छह घंटे निकाल दें, इतना लंबा रोड शो, 12-15 घंटे का रोडशो भारत के उज्जवल भविष्य के लिए काशीवासी संकल्पबद्ध हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि ये जो प्यार, जो दुलार, जो आशीर्वाद काशीवासियों ने दिया है, मैं हृदयपूर्वक उनका आभार व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें